जींद एक बार फिर देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
यह ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित होगी और रेलवे के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ, तो जींद देश के रेल इतिहास में एक नई पहचान बनाएगा।





