SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

पंचायत में समझौता… क्या अब FIR भी हो जाएगी खत्म?

रोहतक से इस वक्त की बड़ी खबर… कबड्डी खिलाड़ी शीलू बहलारा की पत्नी मुस्कान सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता तो हो गया, लेकिन क्या सिर्फ पंचायत में समझौता हो जाने से कानूनी केस भी खत्म हो जाएगा?”

दरअसल, मुस्कान ने 31 जुलाई को बहु अकबरपुर गांव स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद मुस्कान के पिता की शिकायत पर शीलू बहलारा समेत परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

अब मंगलवार को दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता हुआ। पंचायत के सामने शीलू के परिवार की ओर से चार मांगें रखी गईं, जिन्हें बहु अकबरपुर गांव की पंचायत ने मान लिया। इन मांगों को पूरा करने के लिए परिवार को 10 दिन का समय दिया गया है। तय हुआ कि मांगें पूरी होने के बाद मुस्कान के पिता शिकायत वापस लेने की बात करेंगे।

लेकिन यहीं से कहानी का सबसे बड़ा सवाल सामने आता है—क्या पंचायत का समझौता होते ही FIR खत्म हो जाएगी?

जानकारों के मुताबिक, सिर्फ शिकायत वापस लेने या पंचायत में समझौता होने से गंभीर आपराधिक मामला अपने आप खत्म नहीं होता। FIR को खत्म करने के लिए पुलिस जांच से लेकर अदालत की मंजूरी तक कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

यानी गांव की पंचायत में समझौता भले हो गया हो, लेकिन कानून की नजर में मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

अब देखना होगा कि अगले 10 दिनों में पंचायत में रखी गई मांगें पूरी होती हैं या नहीं… और उसके बाद इस केस की कानूनी दिशा क्या होती है।

क्योंकि सवाल सिर्फ समझौते का नहीं है—सवाल ये भी है कि क्या पंचायत का फैसला कानून की प्रक्रिया को बदल सकता है?

  • Related Posts

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    हरियाणा के सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम से सामने आई एक घटना ने हर किसी को चौंका दिया। 11 साल के एक बच्चे से कथित कुकर्म के आरोप के बाद पुलिस…

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में देर रात ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा कैंपस पुलिस छावनी में बदल गया। सोशल मीडिया पर फैली एक खबर के बाद हजारों छात्र…

    You Missed

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    राहत दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, उदयपुर में बड़ा खुलासा

    राहत दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, उदयपुर में बड़ा खुलासा

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।