SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला, 15 सितंबर तक उठा सकेंगे खूबसूरत नजारों का आनंद

नई दिल्ली: दिल्ली वासियों और राजधानी घूमने आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रपति भवन का मशहूर अमृत उद्यान आज यानी 16 अगस्त से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान के समर एनुअल्स एडिशन 2026 का उद्घाटन किया था। अब आम लोग 16 अगस्त से 15 सितंबर तक यहां पहुंचकर फूलों और हरियाली से सजे इस खूबसूरत उद्यान का आनंद ले सकेंगे।

 

 

16 अगस्त से 15 सितंबर तक कर सकेंगे भ्रमण

अमृत उद्यान में इस बार समर सीजन को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां की गई हैं। उद्यान में देशी और स्थानीय फूलों की कई आकर्षक प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध पुष्पीय विरासत और जैव विविधता को लोगों के सामने लाना है।

आगंतुक 16 अगस्त से 15 सितंबर तक अमृत उद्यान की सैर कर सकेंगे। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, प्रवेश का अंतिम समय शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। रखरखाव के कारण हर सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा।

देशी फूलों की प्रजातियां रहेंगी खास आकर्षण

इस साल अमृत उद्यान के समर एनुअल्स एडिशन में कई देशी और स्थानीय फूलों को विशेष रूप से जगह दी गई है। इनमें गुलमेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, वर्षा फूल, लाल साग और नागफना जैसी प्रजातियां शामिल हैं। रंग-बिरंगे फूलों के साथ उद्यान की हरियाली और खूबसूरत लैंडस्केपिंग पर्यटकों को खासा आकर्षित कर सकती है।

उद्यान के भ्रमण के दौरान लोगों को बाल वाटिका, पामेरिया गार्डन, बरगद ग्रोव, बोनसाई गार्डन, बबलिंग ब्रूक्स, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन देखने का मौका मिलेगा। प्रवेश और निकास के लिए गेट नंबर 35, नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास की व्यवस्था की गई है।

एंट्री फ्री, लेकिन ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी

अमृत उद्यान में आम लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। हालांकि, यहां जाने के लिए पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी होगा। किसी खास दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर टिकट या स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा को देखते हुए उद्यान परिसर में पेयजल स्टॉल, प्राथमिक उपचार केंद्र, बारिश से बचने के लिए शेल्टर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक हर 30 मिनट में शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए भी विशेष व्यवस्था

अमृत उद्यान में इस दौरान विशेष अवसरों पर खास प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है। राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को खिलाड़ियों और 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश की सुविधा रखी गई है।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या राजधानी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अमृत उद्यान की यह समर एंट्री आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। फूलों की खूबसूरती, हरियाली और अलग-अलग थीम वाले गार्डन के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच सकते हैं।

Related Posts

WhatsApp यूजर्स सावधान! 1 अक्टूबर से WhatsApp में बड़ा बदलाव, हर मैसेज पर लगेगा चार्ज?

WhatsApp को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, लेकिन इसका असर हर यूजर पर नहीं पड़ेगा। 1 अक्टूबर 2026 से Meta, WhatsApp Business Platform पर मैसेजिंग के नियम और…

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले,किसानों के लिए बड़ा ऐलान!

केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कृषि, रिन्यूएबल एनर्जी और दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े तीन अहम फैसलों को मंजूरी दी। सबसे बड़ा फैसला रबी सीजन 2027-28…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

WhatsApp यूजर्स सावधान! 1 अक्टूबर से WhatsApp में बड़ा बदलाव, हर मैसेज पर लगेगा चार्ज?

WhatsApp यूजर्स सावधान! 1 अक्टूबर से WhatsApp में बड़ा बदलाव, हर मैसेज पर लगेगा चार्ज?

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले,किसानों के लिए बड़ा ऐलान!

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले,किसानों के लिए बड़ा ऐलान!

HTET में ऐसा क्या हुआ कि भिवानी बोर्ड पहुंच गए हजारों अभ्यर्थी?

HTET में ऐसा क्या हुआ कि भिवानी बोर्ड पहुंच गए हजारों अभ्यर्थी?

दुबई से उड़ा विमान, अचानक आया हाइजैक सिग्नल! फिर जो हुआ…

दुबई से उड़ा विमान, अचानक आया हाइजैक सिग्नल! फिर जो हुआ…

आधी रात चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव,Form 6 में हुआ अहम बदलाव

आधी रात चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव,Form 6 में हुआ अहम बदलाव

कठुआ में CISF कैंप में चली गोलियां, कई जवानों की मौत

कठुआ में CISF कैंप में चली गोलियां, कई जवानों की मौत