SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

दिल्ली फिर शर्मसार! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप , कश्मीरी गेट पहुंचकर खुला राज

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

परी चौक पर अकेली मिली छात्रा

जानकारी के मुताबिक, छात्रा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने परिवार से नाराज होकर घर से निकली थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जाना चाहती थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।

नोएडा छोड़ने की बात कहकर बस में बैठाया

बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया। आरोप है कि बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू की और बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

47 KM तक चलता रहा सफर

पुलिस के मुताबिक, परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया। स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान छात्रा के साथ वारदात हुई। बाद में आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए।

कश्मीरी गेट पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता ने घटना के बाद कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ड्राइवर और कंडक्टर के रूप में बताई गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

4 अगस्त की बताई जा रही घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 4 अगस्त 2026 की रात की बताई जा रही है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बस के रूट, आरोपियों की गतिविधियों और उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Related Posts

बॉलीवुड के सिंघम के बंगले पर BMC का हथौड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के मुंबई स्थित जुहू बंगले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कथित अनधिकृत निर्माण के मामले में बंगले के…

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका!15 नवंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) में भर्ती का अवसर आया है। निगम ने सहायक प्रबंधक और कनिष्ठ कार्यकारी के पदों पर सीधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

20 साल की सेवा अवधि घटाकर 10 साल करने का आरोप, आखिर किसे मिला इसका फायदा?

20 साल की सेवा अवधि घटाकर 10 साल करने का आरोप, आखिर किसे मिला इसका फायदा?

मुस्लिम महिला के निधन पर थम गई रामलीला, गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला

मुस्लिम महिला के निधन पर थम गई रामलीला, गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड के सिंघम के बंगले पर BMC का हथौड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड के सिंघम के बंगले पर BMC का हथौड़ा, आखिर क्या है पूरा मामला?

चाय-मैगी बनी काल? एक ही घर से उठी 5 अर्थियां, सनसनीखेज खुलासे से दहला यूपी!

चाय-मैगी बनी काल? एक ही घर से उठी 5 अर्थियां, सनसनीखेज खुलासे से दहला यूपी!

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर,1 दिसंबर से बदलेंगी बैंक शाखाओं की पहचान, क्या खाता नंबर भी बदलेगा?

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर,1 दिसंबर से बदलेंगी बैंक शाखाओं की पहचान, क्या खाता नंबर भी बदलेगा?

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका!15 नवंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका!15 नवंबर तक करें आवेदन