SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

दिल्ली ट्रेड फेयर जाने का प्लान है? पहले जान लें टिकट के नए रेट

 दिल्ली में नवंबर का महीना आते ही ट्रेड फेयर का इंतजार शुरू हो जाता है। देश-विदेश के उत्पाद, अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और खरीदारी के लिए मशहूर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर इस बार फिर भारत मंडपम में सजने जा रहा है। लेकिन अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। चार साल बाद मेले के टिकटों की कीमतों में बदलाव किया गया है। आखिर कब से मिलेगी आम लोगों को एंट्री और कितने का होगा टिकट?

13 नवंबर को होगा उद्घाटन, आम लोगों को करना होगा इंतजार

दिल्ली के भारत मंडपम में 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन 13 से 27 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। हालांकि, 13 नवंबर को केवल उद्घाटन समारोह होगा। 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डे रखे गए हैं, जबकि आम दर्शकों के लिए मेला 19 नवंबर से 27 नवंबर तक खुलेगा।

 

जानिए इस बार कितने में मिलेगा टिकट

इस बार आम दर्शकों के लिए टिकट की कीमत बढ़ा दी गई है। सामान्य दिनों में वयस्कों को एंट्री के लिए 100 रुपये देने होंगे, जबकि वीकेंड पर टिकट 200 रुपये का होगा। बच्चों के लिए सामान्य दिनों का टिकट 50 रुपये और वीकेंड का टिकट 100 रुपये तय किया गया है। वहीं, बिजनेस डे के दौरान एंट्री टिकट 500 रुपये का रहेगा।

 

चार साल बाद बढ़ाए गए टिकट के दाम

ट्रेड फेयर के टिकटों की कीमतों में करीब चार साल बाद बदलाव किया गया है। इससे पहले सामान्य दिनों में वयस्कों का टिकट 80 रुपये और वीकेंड पर 150 रुपये था। बच्चों के लिए टिकट क्रमशः 40 और 60 रुपये का था। इस बार इन दरों में बढ़ोतरी की गई है।

 

टिकट महंगे करने पर ITPO ने क्या कहा?

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ITPO के मुताबिक, टिकटों की कीमतों में बदलाव का मकसद कमाई बढ़ाना नहीं, बल्कि दरों को राउंड फिगर में रखना है। संगठन ने कहा है कि यह बदलाव टिकट की कीमतों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया है।

 

इस बार मेले की थीम होगी ‘विकास और विरासत’

45वें ट्रेड फेयर की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसमें देश की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में अलग-अलग राज्यों, सरकारी विभागों, कारोबारियों और उद्यमियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

 

कहां से खरीद सकेंगे टिकट?

ट्रेड फेयर में जाने के लिए टिकट की बुकिंग ITPO की आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध ऑनलाइन टिकटिंग माध्यमों से की जा सकेगी। मेले में पहुंचने के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो ब्लू लाइन पर स्थित है।

Related Posts

दो की मौत, चार घायल… चावड़ी बाजार हादसे के बाद किस पर गिरी गाज?

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद अब प्रशासनिक लापरवाही…

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंक

 पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

मंच से CM मोहन यादव ने लगा दिया ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ का नारा! पीछे खड़े PSO का रिएक्शन चर्चा में

मंच से CM मोहन यादव ने लगा दिया ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ का नारा! पीछे खड़े PSO का रिएक्शन चर्चा में

दिल्ली ट्रेड फेयर जाने का प्लान है? पहले जान लें टिकट के नए रेट

दिल्ली ट्रेड फेयर जाने का प्लान है? पहले जान लें टिकट के नए रेट

दिल्ली के स्कूल में मासूम की मौत, परिवार ने पूछा- समय पर CPR क्यों नहीं दिया?

दिल्ली के स्कूल में मासूम की मौत, परिवार ने पूछा- समय पर CPR क्यों नहीं दिया?

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

8 महीने की सैलरी के लिए कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी, प्रशासन ने लिया एक्शन

8 महीने की सैलरी के लिए कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी, प्रशासन ने लिया एक्शन