SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

छठ घाट पर बेटे के लिए तड़पती रही मां नहीं बच सकी 16 साल के गोलू की जान पांच घंटे बाद तालाब से निकला शव

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बीआरबी कॉलेज स्थित छठ घाट के तालाब में डूबने से 16 वर्षीय गोलू कुमार की मौत हो गई। बेटे को सुरक्षित देखने की उम्मीद में मां छठी मैया से लगातार गुहार लगाती रही लेकिन करीब पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद जब बेटे का शव बाहर निकला तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आगे पढ़ें पूरी खबर।

छठ घाट के तालाब में डूबा किशोर

यह घटना शुक्रवार 13 नवंबर को समस्तीपुर शहर के बीआरबी कॉलेज परिसर स्थित छठ घाट पर हुई। मृतक की पहचान भुईधारा मोहल्ला वार्ड संख्या 40 निवासी रामू दास के 16 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गोलू तालाब में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

 

पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

किशोर को खोजने के लिए मोटर बोट की मदद से करीब पांच घंटे तक तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गोलू का शव बाहर निकाला।

परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

बेटे की सलामती के लिए मां लगाती रही गुहार

घटनास्थल पर मां का दर्द देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। वह बार बार छठी मैया से अपने बेटे को सुरक्षित वापस लौटाने की प्रार्थना करती रही। मां ने यहां तक कहा कि बेटा सही सलामत मिल जाए तो वह भीख मांगकर सूप चढ़ाएगी।

लेकिन उसकी उम्मीद टूट गई और बेटे का शव सामने आते ही मां बेसुध हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।

 

रील बनाने का था शौक मां ने कर्ज लेकर दिलाया था मोबाइल

रिपोर्टों के मुताबिक गोलू को रील वीडियो बनाने का शौक था। बताया गया कि उसकी मां ने कुछ दिन पहले कर्ज लेकर उसे महंगा मोबाइल फोन दिलाया था। इसी दौरान रील बनाने के वक्त उसके तालाब में डूबने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। छठ पर्व से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

 

Related Posts

अनंत सिंह की जेल वापसी तय? सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द कर दिया बड़ा आदेश

बिहार की राजनीति और मोकामा की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम…

भोज खाने निकले थे बच्चे, घर लौटीं अर्थियां! वैशाली हादसे की दर्दनाक कहानी

वैशाली, बिहार: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को लगा झटका भारत ने रोमांचक जीत के साथ फिर रचा इतिहास

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को लगा झटका भारत ने रोमांचक जीत के साथ फिर रचा इतिहास

14 साल का लड़का बनकर 70 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया भारतीय युवक को 30 साल की जेल

14 साल का लड़का बनकर 70 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया भारतीय युवक को 30 साल की जेल

अमेरिका में अचानक ठप हुईं उड़ानें एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

अमेरिका में अचानक ठप हुईं उड़ानें एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

छठ घाट पर बेटे के लिए तड़पती रही मां नहीं बच सकी 16 साल के गोलू की जान पांच घंटे बाद तालाब से निकला शव

छठ घाट पर बेटे के लिए तड़पती रही मां नहीं बच सकी 16 साल के गोलू की जान पांच घंटे बाद तालाब से निकला शव

दो सेकंड में हुआ मौत का तांडव तेज रफ्तार ट्रैवलर कंटेनर ट्रक में घुसा 24 लोगों की मौत

दो सेकंड में हुआ मौत का तांडव तेज रफ्तार ट्रैवलर कंटेनर ट्रक में घुसा 24 लोगों की मौत

राहुल गांधी का बड़ा आरोप बोले पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं बहस की चुनौती भी दोहराई

राहुल गांधी का बड़ा आरोप बोले पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं बहस की चुनौती भी दोहराई