SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

कॉमनवेल्थ में भारत का धमाका! नीरज चोपड़ा समेत खिलाड़ियों ने लूट ली महफ़िल

कॉमनवेल्थ गेम्स से इस वक्त भारत के लिए एक के बाद एक शानदार खबरें सामने आ रही हैं। मैदान में भारतीय खिलाड़ी सिर्फ मुकाबला नहीं कर रहे… बल्कि इतिहास भी रच रहे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं नीरज चोपड़ा की। पूरे देश की निगाहें उन पर थीं, लेकिन इस बार गोल्ड नहीं, सिल्वर मेडल भारत की झोली में आया। नीरज ने 85.83 मीटर का शानदार थ्रो किया। वहीं भारत के ही यशवीर सिंह ने अपना पर्सनल बेस्ट 85.41 मीटर थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। हालांकि 89.75 मीटर के थ्रो के साथ श्रीलंका के रुमेश पथिराजे गोल्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

लेकिन कहानी सिर्फ नीरज तक सीमित नहीं है…

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारत ने 6 मेडल जीतकर अपनी ताकत का एहसास पूरी दुनिया को करा दिया। इनमें 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

जूडो में अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए भारत को गेम्स का पहला गोल्ड दिलाया। और महज 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीतकर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं यामिनी मोरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इतना ही नहीं, एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर नया इतिहास लिख दिया। वे इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

फिलहाल भारत 23 मेडल के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। लेकिन जिस रफ्तार से भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं… उसे देखकर यही लग रहा है कि आने वाले मुकाबलों में भारत की मेडल टैली और भी चमकने वाली है।

तो क्या अगला दिन भारत के लिए और ज्यादा गोल्ड लेकर आएगा?
इस सवाल का जवाब मिलेगा अगले मुकाबलों में… और हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। 

  • Related Posts

    इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में किया करोड़ों का आंकड़ा पार! क्या आपने देखी ये फिल्म ?

    लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने पहले 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अब…

    10 लाख से हुई शुरुआत, अब 50 करोड़ के करीब पहुंची ये फिल्म… नीम करोली बाबा की कहानी ने कर दिया बड़ा कमाल

    आस्था और सिनेमा का अनोखा संगम बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं बड़ी हिट साबित हुई है। महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली इस…

    You Missed

    फरीदाबाद के 51 गांवों पर सरकार का मेगा प्लान, लाखों लोगों को मिलेगा नया पता।

    फरीदाबाद के 51 गांवों पर सरकार का मेगा प्लान, लाखों लोगों को मिलेगा नया पता।

    UPI पर नया नियम: हर पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?जानिए क्या है नया MDR नियम

    UPI पर नया नियम: हर पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?जानिए क्या है नया MDR नियम

    वेतन बढ़ाने की मांग पर थमे पहिए, सरकार के खिलाफ बस ड्राइवरों का बड़ा विरोध प्रदर्शन।

    वेतन बढ़ाने की मांग पर थमे पहिए, सरकार के खिलाफ बस ड्राइवरों का बड़ा विरोध प्रदर्शन।

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    युवाओ का सपना होगा पूरा? सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका

    युवाओ का सपना होगा पूरा?  सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका