
पंजाब में कुछ महीनों पहले ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनी हैं। AAP की सरकार ने अब पंजाब में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया हैं की लोग आम आदमी पार्टी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पंजाब में दो टोल प्लाजा बंद करने का एलान किया है। सीएम भगवंत मान ने धूरी की सबसे बड़ी मांग पर संगरूर-लुधियाना रोड पर मौजूद लड्डा टोल प्लाजा व अहमदगढ़ इलाके के टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की। आपको बता दें की रात 12 बजे के बाद यह दोनों टोल प्लाजा बंद हो गये हैं।
ਟੌਲ ਪਲਾਜ਼ਾ, ਧੂਰੀ ਤੋਂ…Live https://t.co/BGKBrzHzvz
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 4, 2022
CM भगवंत मान ने लड्डा स्थित टोल प्लाजा पर रखे समागम के दौरान यह घोषणा की और कहा कि आज तक पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री ऐसे टोल प्लाजा के उद्घाटन करने के लिए ही पहुंचे होंगे। लेकिन आज वह पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लोगों को राहत प्रदान करने की खातिर टोल प्लाजा को बंद करने का एलान करने के लिए पहुंचे हैं।
ਟੌਲ ਪਲਾਜ਼ਾ, ਧੂਰੀ ਤੋਂ…Live https://t.co/BGKBrzHzvz
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 4, 2022