SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

अंबाला में संगत और पुलिस आमने-सामने, हाईवे पर मचा बवाल!

अंबाला से इस वक्त की सबसे बड़ी तस्वीर सामने आ रही है, जहां पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

दरअसल, गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने जीटी रोड यानी NH-44 को जाम कर दिया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और हाईवे तक पहुंच गए।

इसके बाद हालात उस वक्त और बिगड़ गए, जब भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई वाहन भी आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।

लेकिन कहानी सिर्फ यहां तक नहीं रुकती…

भीड़ ने जग्गी सिटी सेंटर के पास हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके चलते करीब 5 हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एनसीसी स्कूल प्रबंधन ने भी बच्चों की छुट्टी रोकने का फैसला लिया।

अब सवाल ये है कि आखिर विवाद शुरू कहां से हुआ?

बताया जा रहा है कि पूरा मामला 7 अगस्त को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के सामने हुई एक घटना से जुड़ा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पंजाब के हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह मंड अपनी सुरक्षा के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी गाड़ी से संगत को टक्कर लगी।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने मंड का पीछा किया और उनकी इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की।

वहीं, सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने मंड की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली, लेकिन संगत की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। इसी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक बुलाई गई थी, जो देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन और फिर हाईवे जाम में बदल गई।

फिलहाल पंजोखरा साहिब से लेकर NH-44 तक तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है—स्थिति को शांत करना और सड़क पर यातायात सामान्य कराना।

यानी एक शिकायत से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस, प्रदर्शन और हाईवे जाम तक पहुंच चुका है… लेकिन असली सवाल यही है—आखिर दोनों पक्षों के आरोपों की सच्चाई जांच में क्या सामने आएगी?

  • Related Posts

    मंत्री के दौरे में अचानक मचा बवाल, कैमरा चला तो युवक को पड़ गया थप्पड़!

    दिल्ली की राजनीति में रविवार को उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा…

    रील्स में दिखाया करोड़ों का सोना …एक ही रात में सब साफ!

    सोशल मीडिया पर सोना, हीरे और नोटों की गड्डियां दिखाने वाली एक मशहूर YouTuber के घर में ऐसी वारदात हुई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। परिवार कुछ घंटों के…

    You Missed

    मंत्री के दौरे में अचानक मचा बवाल, कैमरा चला तो युवक को पड़ गया थप्पड़!

    मंत्री के दौरे में अचानक मचा बवाल, कैमरा चला तो युवक को पड़ गया थप्पड़!

    रील्स में दिखाया करोड़ों का सोना …एक ही रात में सब साफ!

    रील्स में दिखाया करोड़ों का सोना …एक ही रात में सब साफ!

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।