SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश आमने-सामने! हथियार बरामदगी के दौरान चली गोलियां
- वायरल खबर

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश आमने-सामने! हथियार बरामदगी के दौरान चली गोलियां

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ही फायरिंग कर दी। मामला इतना गंभीर था कि पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक खाली प्लॉट में हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े […]

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ही फायरिंग कर दी। मामला इतना गंभीर था कि पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक खाली प्लॉट में हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े छिपाने पहुंचे हैं। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में CIA टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 7 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर 6 अगस्त को एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर हुई डकैती का आरोप है। आरोपियों पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये की ज्वेलरी, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कैश लेकर फरार होने का आरोप है।अब पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल यही है—क्या इस मुठभेड़ के बाद करोड़ों की डकैती का पूरा राज खुलेगा और बाकी आरोपियों तक भी पुलिस पहुंच पाएगी?

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.