SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

होमवर्क नहीं किया तो पिटाई… 6 साल के मासूम की मौत, सरकार ने गठित की 3 सदस्यीय जांच कमेटी

विशाखापट्टनम में एक 6 वर्षीय LKG छात्र की संदिग्ध मौत ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार ने आरोप लगाया है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को कथित तौर पर डांटा और पीटा, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले में आंध्र प्रदेश सरकार ने अब तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।

शिक्षक पर मारपीट का आरोप

मामला विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल का है, जहां छह वर्षीय LKG छात्र प्रणय तेज की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को कथित तौर पर डांटा और मारपीट की। इसके बाद बच्चा डरकर रोने लगा और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

 

शिक्षक की गोद में बेहोश हुआ बच्चा

परिजनों के मुताबिक, बच्चे को खांसी आने के बाद वह शिक्षक के ऊपर गिरकर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

CCTV फुटेज भी जांच के दायरे में

घटना से जुड़े CCTV फुटेज पुलिस को मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में महिला शिक्षक बच्चे को डांटती हुई नजर आ रही है। परिवार ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

सरकार ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

मामले की जांच के लिए विशाखापट्टनम के रीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर (RJD), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और राजस्व मंडल अधिकारी (RDO) को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

 

Related Posts

1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कारों तक बदलेंगे ये 5 नियम

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत के साथ ही देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इनका असर आम परिवारों के रसोई बजट…

मोदी सरकार ने अचानक बुलाई संसद की बैठक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगा कामकाज

केंद्र की मोदी सरकार ने संसद के कामकाज को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। इसके तहत 30…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायतों के खातों से 100 करोड़ रुपये गायब! PNB में खाते शिफ्ट होने के 5 महीने बाद बड़ा साइबर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

पंचायतों के खातों से 100 करोड़ रुपये गायब! PNB में खाते शिफ्ट होने के 5 महीने बाद बड़ा साइबर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! 20 रुपये में देख सकेंगे आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे

अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! 20 रुपये में देख सकेंगे आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे

1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कारों तक बदलेंगे ये 5 नियम

1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कारों तक बदलेंगे ये 5 नियम

मोदी सरकार ने अचानक बुलाई संसद की बैठक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगा कामकाज

मोदी सरकार ने अचानक बुलाई संसद की बैठक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगा कामकाज

शादी से लिव-इन तक बदलेंगे नियम 60 दिन में विवाह का रजिस्ट्रेशन और बेटियों को संपत्ति में बराबरी का हक देने की तैयारी

शादी से लिव-इन तक बदलेंगे नियम 60 दिन में विवाह का रजिस्ट्रेशन और बेटियों को संपत्ति में बराबरी का हक देने की तैयारी

20 साल पुरानी सियासी खींचतान ने बढ़ाई गठबंधन की मुश्किलें सीट बंटवारे पर फिर आमने-सामने सपा और कांग्रेस

20 साल पुरानी सियासी खींचतान ने बढ़ाई गठबंधन की मुश्किलें सीट बंटवारे पर फिर आमने-सामने सपा और कांग्रेस