SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

हरियाणवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ फेम अंकित बालियान की हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

जिम से निकलते ही घेरकर बरसाईं गोलियां

चार हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अंकित बालियान जिम से बाहर निकले, बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और लगातार फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर तब तक गोलियां चलाते रहे, जब तक अंकित जमीन पर गिर नहीं गए।

मौके से मिले 18 खोखे, 15–20 राउंड फायरिंग

घटनास्थल से पुलिस ने 18 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई, जिससे नाला पटरी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अंकित बालियान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

NCR में काफी लोकप्रिय थे अंकित बालियान

अंकित बालियान हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR में अपनी हरियाणवी गायकी के लिए काफी लोकप्रिय थे। उनका चर्चित गाना “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान” सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसी गाने से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी।

परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

अंकित बालियान के परिवार ने मांग की है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

शामली पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

Related Posts

एक साल बाद फिर मिली भारतीय लड़की… ताइवानी एक्टर के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, जानिए कौन हैं चेंग चांग फैन

ताइवानी एक्टर और मॉडल चेंग चांग फैन इन दिनों एक भारतीय महिला के साथ वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के दोबारा मिलने के वीडियो के…

नया SIM लेने जा रहे हैं? पहले ये नियम जान लें, वरना दुकान से लौटना पड़ सकता है खाली हाथ

अगर आप नया SIM कार्ड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने नाम पर एक्टिव मोबाइल नंबरों की संख्या जरूर चेक कर लें। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ फेम अंकित बालियान की हत्या

हरियाणवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ फेम अंकित बालियान की हत्या

दिल्ली की महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे ₹2,500, लेकिन हर महिला को नहीं मिलेगा लाभ; जानिए कौन होगा पात्र और किसे मिलेगा झटका

दिल्ली की महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे ₹2,500, लेकिन हर महिला को नहीं मिलेगा लाभ; जानिए कौन होगा पात्र और किसे मिलेगा झटका

नेपाल में बाढ़ का ऐसा कहर… अब भारत तक मंडराया खतरा, 9 जवान लापता और गांवों में मची तबाही

नेपाल में बाढ़ का ऐसा कहर… अब भारत तक मंडराया खतरा, 9 जवान लापता और गांवों में मची तबाही

सिलेंडर बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज जारी हुए LPG के नए रेट, कई शहरों में बड़ा अंतर

सिलेंडर बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर! आज जारी हुए LPG के नए रेट, कई शहरों में बड़ा अंतर

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ लें, बाजार में बिक रही है नकली मिठास!

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ लें, बाजार में बिक रही है नकली मिठास!

मेरठ से हरिद्वार का सफर होगा सुपरफास्ट! योगी सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

मेरठ से हरिद्वार का सफर होगा सुपरफास्ट! योगी सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला