IIT बॉम्बे में एक छात्र की मौत के बाद पूरे कैंपस में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। देर रात छात्रों के बीच पहुंचे डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदरे ने ऐसा बयान दिया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। इसी बीच उनके इस्तीफे की खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला?
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के बाद कैंपस में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले संस्थान ने कहा था कि छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। बाद में इस मामले को लेकर कई सवाल उठे और जांच शुरू हुई।
देर रात छात्रों से मिले डायरेक्टर
विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत करते हुए IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदरे ने कहा,
“हमने तो सोचा छात्रों को चीटिंग से रोकना हमारी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाएगा और परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा पर विचार किया जाएगा।
इस्तीफे की खबर पर IIT बॉम्बे की सफाई
रविवार को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदरे ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन IIT बॉम्बे ने कुछ ही समय में आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है और वायरल हो रही खबर गलत है।



