SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

दिल्ली की सबसे सुरक्षित जेल में ऐसा क्या हुआ कि एक कैदी की चली गई जान?

दिल्ली की रोहिणी सेंट्रल जेल में एक सनसनीखेज वारदात ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल नंबर-10 में बंद एक 31 वर्षीय विचाराधीन कैदी की दो अन्य कैदियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला? 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर (31) के रूप में हुई है। वह न्यायिक हिरासत में रोहिणी जेल की बैरक नंबर 203 में बंद था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदीप अपनी बैरक की ओर लौट रहा था, तभी दो कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट लगी।

गंभीर हालत में प्रदीप को तुरंत बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली रोहिणी जेल के अंदर धारदार हथियार कैसे पहुंचा। पुलिस और जेल प्रशासन इस पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस की जांच जारी

इस मामले में समयपुर बादली थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में दो कैदियों की भूमिका सामने आई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

Related Posts

अगले महीने आपकी सैलरी अटकेगी? बैंक यूनियनों का बड़ा ऐलान!

सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 28 से 30 सितंबर तक देशभर के बैंक कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल…

एशियन गेम्स में भारत का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ क्या हुआ?

एशियन गेम्स 2026 में 21 सितंबर का दिन भारत के लिए पदकों और जीत से भरा रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अगले महीने आपकी सैलरी अटकेगी? बैंक यूनियनों का बड़ा ऐलान!

अगले महीने आपकी सैलरी अटकेगी?  बैंक यूनियनों का बड़ा ऐलान!

दिल्ली की सबसे सुरक्षित जेल में ऐसा क्या हुआ कि एक कैदी की चली गई जान?

दिल्ली की सबसे सुरक्षित जेल में ऐसा क्या हुआ कि एक कैदी की चली गई जान?

एशियन गेम्स में भारत का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ क्या हुआ?

एशियन गेम्स में भारत का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ क्या हुआ?

दृश्यम 3’ में आखिरी वक्त पर बड़ा ट्विस्ट, अक्षय खन्ना के जाने के बाद बदली कहानी

दृश्यम 3’ में आखिरी वक्त पर बड़ा ट्विस्ट, अक्षय खन्ना के जाने के बाद बदली कहानी

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद आधी रात क्या बोले डायरेक्टर?

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद आधी रात क्या बोले डायरेक्टर?

गुरुग्राम के इस PG का दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा नजारा, हर कोई हैरान

गुरुग्राम के इस PG का दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा नजारा, हर कोई हैरान