SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

दुबई से उड़ा विमान, अचानक आया हाइजैक सिग्नल! फिर जो हुआ…

दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाईदुबई फ्लाइट में अचानक मिले इमरजेंसी सिग्नल ने हड़कंप मचा दिया। विमान ने उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग की। शुरुआती तौर पर हाइजैक की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, लेकिन बाद की जानकारी में तस्वीर कुछ और सामने आई। आगे पढ़ें पूरी खबर।

पहले भेजा 7700, फिर 7500 सिग्नल

फ्लाइट FZ1073 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड भेजा। इसके कुछ समय बाद 7500 कोड दिखाई दिया, जो विमान के अपहरण या किसी गैरकानूनी हस्तक्षेप की आशंका का संकेत माना जाता है।

इस सिग्नल के बाद इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सुरक्षा अधिकारियों के बीच स्थिति को लेकर बैठक भी हुई।

 

अचानक बदला विमान का रास्ता

अलर्ट के बाद विमान ने तेल अवीव की ओर जाने के बजाय अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब की तरफ चला गया। विमान ने तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में करीब 180 यात्रियों के सवार होने की रिपोर्ट सामने आई है।

 

हाइजैक नहीं, पायलटों के बीच विवाद की बात

शुरुआती जानकारी में विमान के हाइजैक होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद की रिपोर्टों में इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि हाइजैकिंग को खारिज कर दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच विवाद के दौरान इमरजेंसी सिग्नल सक्रिय हुआ। 

हालांकि, घटना के पूरे कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

विमान में सवार यात्रियों को लेकर क्या अपडेट?

विमान सऊदी अरब में सुरक्षित उतर चुका है। रिपोर्टों के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है और उन्हें तेल अवीव पहुंचाने के लिए फ्लाईदुबई की ओर से वैकल्पिक विमान भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

 

क्या है 7500 कोड?

7500 विमानन क्षेत्र में बेहद संवेदनशील कोड है। इसे विमान के अपहरण या किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप की आशंका बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, केवल यह कोड मिलने से वास्तविक हाइजैकिंग की पुष्टि नहीं होती। इस मामले में भी शुरुआती आशंका बाद में खारिज कर दी गई।

Related Posts

अमेरिका में अचानक ठप हुईं उड़ानें एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था में आई तकनीकी खराबी का असर अब भारत से आने जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ सकता है। अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने…

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन Jensen Huang ने छोड़ी CEO की कुर्सी

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को लगा झटका भारत ने रोमांचक जीत के साथ फिर रचा इतिहास

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को लगा झटका भारत ने रोमांचक जीत के साथ फिर रचा इतिहास

14 साल का लड़का बनकर 70 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया भारतीय युवक को 30 साल की जेल

14 साल का लड़का बनकर 70 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया भारतीय युवक को 30 साल की जेल

अमेरिका में अचानक ठप हुईं उड़ानें एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

अमेरिका में अचानक ठप हुईं उड़ानें एयर इंडिया ने यात्रियों को किया अलर्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील

छठ घाट पर बेटे के लिए तड़पती रही मां नहीं बच सकी 16 साल के गोलू की जान पांच घंटे बाद तालाब से निकला शव

छठ घाट पर बेटे के लिए तड़पती रही मां नहीं बच सकी 16 साल के गोलू की जान पांच घंटे बाद तालाब से निकला शव

दो सेकंड में हुआ मौत का तांडव तेज रफ्तार ट्रैवलर कंटेनर ट्रक में घुसा 24 लोगों की मौत

दो सेकंड में हुआ मौत का तांडव तेज रफ्तार ट्रैवलर कंटेनर ट्रक में घुसा 24 लोगों की मौत

राहुल गांधी का बड़ा आरोप बोले पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं बहस की चुनौती भी दोहराई

राहुल गांधी का बड़ा आरोप बोले पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं बहस की चुनौती भी दोहराई