WhatsApp को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, लेकिन इसका असर हर यूजर पर नहीं पड़ेगा। 1 अक्टूबर 2026 से Meta, WhatsApp Business Platform पर मैसेजिंग के नियम और चार्जिंग सिस्टम में बदलाव करने जा रहा है। इससे कंपनियों और बड़े बिजनेस को ग्राहकों को भेजे जाने वाले कुछ मैसेज के लिए भुगतान करना होगा, जबकि आम WhatsApp यूजर्स के लिए मैसेज भेजना पहले की तरह मुफ्त रहेगा।आगे पढ़ें पूरी खबर।

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?
Meta के नए नियम WhatsApp Business Platform पर लागू होंगे। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनियां, बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियां और बड़े संस्थान ग्राहकों को ऑटोमेटेड मैसेज भेजने के लिए करते हैं।
अब तक ग्राहक के मैसेज करने के बाद 24 घंटे की सर्विस विंडो में कई तरह के जवाब और यूटिलिटी मैसेज बिना Meta मैसेजिंग चार्ज के भेजे जा सकते थे। 1 अक्टूबर से कुछ यूटिलिटी और सर्विस मैसेज भी चार्जेबल होंगे।
क्या 14 पैसे वाला नियम सही है?
भारत में WhatsApp Business Platform के लिए यूटिलिटी मैसेज का बेस रेट करीब 11.5 पैसे प्रति डिलीवर्ड मैसेज बताया गया है। 18% GST जोड़ने पर यह करीब 13.6 पैसे, यानी लगभग 14 पैसे प्रति मैसेज बैठता है।
हालांकि, अलग-अलग मैसेज कैटेगरी के रेट अलग हैं। मार्केटिंग और ऑथेंटिकेशन मैसेज के लिए अलग चार्ज लागू होंगे।
आम WhatsApp यूजर्स को पैसे देने होंगे?
अगर आप WhatsApp का सामान्य ऐप इस्तेमाल करके दोस्तों, परिवार या किसी बिजनेस को मैसेज करते हैं, तो आपको मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे नहीं देने होंगे। यह बदलाव मुख्य रूप से WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस पर लागू है।
छोटे दुकानदारों पर भी पड़ेगा असर?
WhatsApp के सामान्य WhatsApp Business App और Business Platform में अंतर है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक नया per-message चार्ज मुख्य रूप से Business Platform/API पर लागू होगा, न कि सामान्य WhatsApp Business ऐप इस्तेमाल करने वाले छोटे कारोबारियों पर।
हर बिजनेस मैसेज पर तुरंत चार्ज नहीं
नए सिस्टम में प्रत्येक बिजनेस फोन नंबर के लिए हर महीने 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इस सीमा के बाद सर्विस मैसेज पर लागू शुल्क देना होगा।
किन मैसेज पर असर पड़ सकता है?
इस बदलाव का असर ऐसे मैसेज पर पड़ सकता है जो कंपनियां ग्राहकों को भेजती हैं, जैसे:
- ऑर्डर कन्फर्मेशन
- डिलीवरी अपडेट
- कस्टमर सर्विस जवाब
- बैंकिंग या अकाउंट अलर्ट
- ऑथेंटिकेशन/OTP से जुड़े मैसेज
- बिजनेस के अन्य यूटिलिटी मैसेज
इनकी फीस मैसेज की कैटेगरी के हिसाब से अलग हो सकती है।




