पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। आखिर हादसा कैसे हुआ और कितने लोग इसकी चपेट में आए? आगे पढ़ें पूरी खबर।

चावड़ी बाजार में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत
जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत निर्माणाधीन थी और चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित थी। अचानक इमारत ढहने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
इमारत गिरने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
कई लोगों के दबे होने की आशंका
शुरुआती जानकारी में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं। घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसे के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।






