
मेरठ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर महिला दरोगा पर कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा अनु रानी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनको लेकर पुलिस विभाग ने आपत्ति जताई। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो मेरठ पुलिस कप्तान ने तत्काल प्रभाव से महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के पीछे अनुशासनहीनता और विभागीय गरिमा के विपरीत आचरण को वजह बताया गया है। यानी वर्दी की जिम्मेदारी और सोशल मीडिया पर निजी गतिविधियों के बीच की सीमा को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
अब इस पूरे मामले के बाद सवाल यही है कि क्या वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाना पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ सकता है? फिलहाल महिला दरोगा के निलंबन के बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

