उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ उन्हें और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिला कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर…

गुरुग्राम में खुलेंगे नए राशन डिपो
जिले में बढ़ती आबादी और राशन कार्ड धारकों की संख्या को देखते हुए सरकार ने नए राशन डिपो खोलने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत गुरुग्राम में कुल 160 नए राशन डिपो स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें पहले चरण में 90 राशन की दुकानें खोली जाएंगी।
महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार हर तीसरा राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार का मौका मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
राशन कार्ड धारकों को क्या फायदा होगा?
नई राशन दुकानों के खुलने से लोगों को अपने घर के नजदीक राशन मिलेगा। लंबी दूरी तय करने और भीड़ की समस्या कम होगी, साथ ही राशन वितरण व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।
कब शुरू होगी प्रक्रिया?
जिला प्रशासन जल्द ही नए राशन डिपो के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। पात्र उम्मीदवार तय नियमों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।





