कनाडा से पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब एमी विर्क एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस हमले में एमी विर्क सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। आगे पढ़ें पूरी खबर…

कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमी विर्क कनाडा में एक लाइव शो खत्म कर अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि एमी विर्क की सुरक्षा टीम ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद कनाडा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था या नहीं।
प्रशंसकों में चिंता का माहौल
हमले की खबर सामने आने के बाद एमी विर्क के प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। फिलहाल एमी विर्क की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।






