SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

30 लाख तक की EV खरीदने पर रजिस्ट्रेशन टैक्स माफ, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 100% मोटर व्हीकल टैक्स छूट को मंजूरी दे दी गई। इससे नई EV खरीदने वालों को रजिस्ट्रेशन के समय बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत 30 लाख रुपये तक की बैटरी चालित दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया गाड़ियों पर मोटर व्हीकल टैक्स नहीं लगेगा। वहीं, 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सरकार ने 50% टैक्स छूट देने का फैसला किया है।

सरकार ने महिलाओं को भी विशेष राहत देने की घोषणा की है। महिलाओं के नाम पर पंजीकृत गैर-परिवहन (नॉन-ट्रांसपोर्ट) वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स में 1% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।

राज्य सरकार के अनुसार, नई नीति से हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ेगी, प्रदूषण कम होगा और लोग दूसरे राज्यों में वाहन पंजीकरण कराने के बजाय हरियाणा में ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यह फैसला हरियाणा को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    हरियाणा में आखिर क्यों झुकी सरकार? खत्म हुआ 37 दिन का विवाद, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या मिला

    हरियाणा के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले 37 दिनों से जारी नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह…

    सुबह-सुबह गुरुग्राम मंदिर में गरजा बुलडोजर, जानिए अंदर की पूरी कहानी।

    हरियाणा के गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही भारी पुलिस बल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधर से फोन करते रह गए भाई, उड़ान से पहले ही थम गई जिंदगी

    उधर से फोन करते रह गए भाई, उड़ान से पहले ही थम गई जिंदगी

    इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में किया करोड़ों का आंकड़ा पार! क्या आपने देखी ये फिल्म ?

    इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में किया करोड़ों का आंकड़ा पार! क्या आपने देखी ये फिल्म ?

    रजिस्ट्री, नक्शा और मालिकाना हक… सब कुछ बदलने वाला है, जानिए नया नियम।

    रजिस्ट्री, नक्शा और मालिकाना हक… सब कुछ बदलने वाला है, जानिए नया नियम।

    हरियाणा में आखिर क्यों झुकी सरकार? खत्म हुआ 37 दिन का विवाद, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या मिला

    हरियाणा में आखिर क्यों झुकी सरकार? खत्म हुआ 37 दिन का विवाद, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या मिला

    FASTag पर सरकार का बड़ा तोहफा, जानिए नया सिस्टम

    FASTag पर सरकार का बड़ा तोहफा, जानिए नया सिस्टम

    ‘तलाक-ए-हसन’ पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    ‘तलाक-ए-हसन’ पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला