SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

हरियाणा की बेटी का पंच, गोल्ड से बस एक कदम दूर!

कॉमनवेल्थ गेम्स से भारत के लिए एक और शानदार खबर सामने आई है… हरियाणा की धरती से निकली एक बेटी ने अपने दमदार पंचों से दुनिया को अपना लोहा मनवा दिया है।”

हरियाणा के भिवानी की बॉक्सर प्रीति पंवार ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रीति ने जाम्बिया की कैथरीन मवापे को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। अब पूरे देश की नजरें शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

प्रीति की इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और परिवार का साथ भी है। भिवानी के बड़ेसरा गांव की रहने वाली प्रीति के पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं, जबकि उनकी मां सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। इससे पहले भी प्रीति 2022 एशियाई खेलों में कांस्य पदक और 2025 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

वहीं, हरियाणा के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि हिसार के बॉक्सर अंकुश पंघाल आज 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरी से भिड़ेंगे। अगर अंकुश यह मुकाबला जीत जाते हैं, तो भारत के लिए एक और गोल्ड की उम्मीद मजबूत हो जाएगी।

इसके अलावा, भिवानी की डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा कालीरामना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58.65 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

“यानी कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा लगातार बरकरार है। अब देश को इंतजार है उस पल का, जब प्रीति पंवार फाइनल में उतरकर भारत के लिए गोल्डन इतिहास रचेंगी।

  • Related Posts

    भारत के घातक गेंदबाज का टेस्ट करियर खत्म, शमी ने भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

    भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल मोहम्मद शमी ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। 36 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने…

    क्रिकेट के किंग का 38वां जन्मदिन, शतकों और रिकॉर्ड्स का ऐसा साम्राज्य!

    भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीब दो दशक के करियर में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी, फिटनेस और आक्रामक अंदाज…

    You Missed

    ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी

    ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी

    महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध, कल से बढ़ जाएंगे दाम, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा एक लीटर

    महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध, कल से बढ़ जाएंगे दाम, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा एक लीटर

    जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर हमला आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान घायल

    जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर हमला आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान घायल

    दिवाली गिफ्ट मांगना पड़ा भारी अब पुलिसकर्मियों पर रहेगी कैमरे की नजर

    दिवाली गिफ्ट मांगना पड़ा भारी अब पुलिसकर्मियों पर रहेगी कैमरे की नजर

    राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को लगी गोली, दिवाली की रात हुआ कुछ ऐसा…सुरक्षा दस्ते का जवान घायल

    राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को लगी गोली, दिवाली की रात हुआ कुछ ऐसा…सुरक्षा दस्ते का जवान घायल

    दिल्ली के खुले सीवर में समाया चार साल का मासूम, NDRF और BSF की टीमें जुटीं

    दिल्ली के खुले सीवर में समाया चार साल का मासूम, NDRF और BSF की टीमें जुटीं