रोहतक। इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम रोहतक के बहु अकबरपुर स्थित अपने ससुराल में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस शीलू बल्हारा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना के बाद मुस्कान के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और गांव में हंगामा किया।सूचना है के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मुस्कान की शादी 8 दिसंबर 2023 को शीलू बल्हारा से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले घर के अंदर से आवाजें सुनाई दी थीं। बाद में दरवाजा तोड़ने पर मुस्कान फंदे से लटकी मिली।
पुलिस का कहना है कि मामला जांच के अधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

