Contact Info

  • पता : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

  • PHONE: 9034920777

  • ईमेल: sansarkranti@gmail.com

Some Populer Post

  • Home  
  • कॉमनवेल्थ में हरियाणा का पंच! पहली बार बॉक्सिंग में 6 गोल्ड, भिवानी ने फिर साबित किया अपना दम”
- खेल जगत

कॉमनवेल्थ में हरियाणा का पंच! पहली बार बॉक्सिंग में 6 गोल्ड, भिवानी ने फिर साबित किया अपना दम”

जब मुक्के चले… तो सिर्फ़ विरोधी ही नहीं, रिकॉर्ड भी धराशायी हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में इस बार भारत ने इतिहास रच दिया है। पहली बार बॉक्सिंग में कुल 6 गोल्ड मेडल भारत की झोली में आए हैं। इतना ही नहीं, एक सिल्वर मेडल भी टीम ने अपने नाम किया है।” “सबसे […]

जब मुक्के चले… तो सिर्फ़ विरोधी ही नहीं, रिकॉर्ड भी धराशायी हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में इस बार भारत ने इतिहास रच दिया है। पहली बार बॉक्सिंग में कुल 6 गोल्ड मेडल भारत की झोली में आए हैं। इतना ही नहीं, एक सिल्वर मेडल भी टीम ने अपने नाम किया है।”

“सबसे खास बात ये है कि इन 6 गोल्ड मेडल में से 5 गोल्ड अकेले हरियाणा के भिवानी के बॉक्सरों ने जीते हैं। यानी एक बार फिर ‘भारत की छोटी क्यूबा’ कहलाने वाले भिवानी ने दुनिया को दिखा दिया कि यहां के मुक्कों में आज भी गोल्ड जीतने की ताकत है।”

“इसी जीत के बाद गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर प्रिया का बयान भी खूब चर्चा में है। प्रिया ने मुस्कुराते हुए कहा— ‘मैंने काफी समय से मीठा छोड़ रखा था। खुद से वादा किया था कि गोल्ड जीतने के बाद ही घेवर खाऊंगी। अब जीत भी गई हूं, तो सबसे पहले घेवर से ही जश्न मनाऊंगी।’”

इस बार भारतीय बॉक्सरों ने पिछली बार के दिल्ली कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। 6 गोल्ड और 1 सिल्वर के साथ टीम ने नया इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ़ मेडल नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.