SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • कांग्रेस की बैठक में बवाल! उचाना सीट पर भिड़े समर्थक?
- वायरल खबर - हरियाणा

कांग्रेस की बैठक में बवाल! उचाना सीट पर भिड़े समर्थक?

हरियाणा के जींद से कांग्रेस की बैठक में हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश कमेटी प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में ही बैठक का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब उचाना विधानसभा हलके को लेकर चर्चा शुरू हुई।चर्चा के दौरान युवा कांग्रेस नेता संदीप […]

हरियाणा के जींद से कांग्रेस की बैठक में हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश कमेटी प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में ही बैठक का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब उचाना विधानसभा हलके को लेकर चर्चा शुरू हुई।
चर्चा के दौरान युवा कांग्रेस नेता संदीप वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंचने की बात सामने आई है।हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मंच पर बैठे नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा। सामने आए वीडियो में एक नेता कुर्सी पर खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए मामला शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।हालांकि, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि बैठक में ऊंची आवाज में बातचीत हो सकती है, लेकिन इसे हंगामा कहना सही नहीं है।अब सवाल यही है—उचाना सीट को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में आखिर इतनी गर्मी क्यों बढ़ गई? और क्या ये सिर्फ कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस थी, या इसके पीछे पार्टी के भीतर चल रही किसी बड़ी खींचतान की झलक है?

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.