SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

मेडिकल कॉलेज में लाइब्रेरी पर बवाल! MBBS छात्रा ने उठाए बड़े सवाल

हरियाणा के रोहतक स्थित PGIMS से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और सुविधाओं को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया है। MBBS फाइनल ईयर की छात्रा डॉ. मोनिका गोयत ने कॉलेज के एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
छात्रा का आरोप है कि PGIMS में स्टूडेंट्स के लिए पर्याप्त रीडिंग रूम यानी लाइब्रेरी की सुविधा नहीं मिल रही। उनका कहना है कि जिस रीडिंग रूम को पहले पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाता था, उसे अब एग्जाम हॉल बना दिया गया है।डॉ. मोनिका के मुताबिक, मेडिकल छात्रों को रीडिंग रूम साल में सिर्फ 10 से 15 दिन ही उपलब्ध हो पाता है, जबकि मेडिकल कॉलेज में लाइब्रेरी की सुविधा जरूरी है। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर छात्रों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तो वे अपनी समस्या को लेकर आवाज उठाने के लिए मजबूर होंगे।वहीं, छात्रा के आरोपों पर हेल्थ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. रूप सिंह ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि लाइब्रेरी छात्रों के लिए उपलब्ध है, एग्जाम सिर्फ तीन घंटे का होता है और उसके बाद लाइब्रेरी खुली रहती है। उनके मुताबिक छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं है।यानी एक तरफ मेडिकल छात्रा सुविधाओं की कमी का सवाल उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि सुविधाएं उपलब्ध हैं।अब असली सवाल यही है—मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं या फिर सिस्टम की खामियों को लेकर उठाई गई आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है?
फिलहाल, छात्रा के वीडियो के बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया है।

  • Related Posts

    ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर जागा रजनीकांत का टाइगर अवतार

    सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के साथ पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें…

    दिल्ली में हुआ अनोखा ‘डॉग चुनाव’, नतीजे ने सबको कर दिया भावुक

    दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मुकाबला चर्चा में रहा, जिसमें नेता नहीं बल्कि शहर के भारी-भरकम डॉग्स मैदान में थे। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर स्ट्रीट…

    You Missed

    ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर जागा रजनीकांत का टाइगर अवतार

    ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर जागा रजनीकांत का टाइगर अवतार

    भुवनेश्वर कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस टूर्नामेंट में संभालेंगे भारत की कमान

    भुवनेश्वर कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस टूर्नामेंट में संभालेंगे भारत की कमान

    महिला पत्रकारों की शिकायत के बाद बदला आदेश, ACP विवेक भगत का अतिरिक्त DCP चार्ज रुका

    महिला पत्रकारों की शिकायत के बाद बदला आदेश, ACP विवेक भगत का अतिरिक्त DCP चार्ज रुका

    UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन