SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर की मौके पर मौत!
- वायरल खबर - हरियाणा

कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर की मौके पर मौत!

हरियाणा के हिसार से इस वक्त की बड़ी और बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। हिसार कोर्ट परिसर गुरुवार को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही […]

हरियाणा के हिसार से इस वक्त की बड़ी और बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। हिसार कोर्ट परिसर गुरुवार को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही काना कोर्ट गेट में दाखिल हुआ, बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग इतनी तेज थी कि पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।इस दौरान करीब 14 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। घटना के बाद वकीलों, पुलिसकर्मियों और मुकदमों के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को मृत घोषित कर दिया।अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक काना पर 31 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा के भतीजे संजय उर्फ बिट्टू की हत्या का मामला भी शामिल बताया जा रहा है।वहीं हिसार के एसपी मयंक मुदगिल के मुताबिक, फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, हालांकि उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और कोर्ट परिसर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत तमाम सबूत खंगाले जा रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर कोर्ट जैसी सुरक्षा वाली जगह पर बदमाश हथियार लेकर पहुंचे कैसे? और इस वारदात के पीछे असली वजह क्या है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.