SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

अस्पताल की इमरजेंसी में ‘झाड़-फूंक’! सांप के डसने के बाद नीम से इलाज का VIDEO वायरल

हरियाणा के पलवल से सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पलवल के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का है, जहां एक मरीज को सांप काटने के बाद इलाज के लिए लाया गया था।लेकिन अस्पताल के अंदर जो नजारा सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। वीडियो में एक युवती को जमीन पर बैठाकर नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाते हुए देखा जा रहा है। दावा है कि सांप काटने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई थी और उसे नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाया जा रहा था।अब सवाल ये उठा कि आखिर अस्पताल की इमरजेंसी में आधुनिक इलाज के बीच ये झाड़-फूंक क्यों?मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया। एसएमओ की तरफ से सफाई दी गई कि अस्पताल के किसी डॉक्टर ने झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को नहीं बुलाया था। मरीज को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया था और झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को तुरंत अस्पताल से बाहर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह वीडियो 18 अगस्त का है। राहत की बात ये है कि युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और परिजनों के मुताबिक उसकी हालत अब ठीक है।लेकिन इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—जब जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में डॉक्टर, दवाइयां और एंटी-वेनम मौजूद हैं, तो फिर इमरजेंसी वार्ड में झाड़-फूंक की जगह आखिर क्यों बनी?सांप के काटने के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार बेहद जरूरी है। ऐसे में अंधविश्वास के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।

  • Related Posts

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    रूस के साइबेरिया क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी की…

    दिल्ली में हुआ अनोखा ‘डॉग चुनाव’, नतीजे ने सबको कर दिया भावुक

    दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मुकाबला चर्चा में रहा, जिसमें नेता नहीं बल्कि शहर के भारी-भरकम डॉग्स मैदान में थे। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर स्ट्रीट…

    You Missed

    UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    UP राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास