SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

शादी के 3 महीने बाद मधु की मौत का रहस्य, डेबिट कार्ड ने खोला बड़ा राज!

गुरुग्राम के मानेसर से मधु मर्डर केस में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मामला अब सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि इसके पीछे दहेज की मांग, आर्थिक दबाव और कथित अवैध संबंधों के आरोप भी सामने आए हैं।बताया जा रहा है कि मधु की शादी फरवरी में हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद, मार्च में उसके ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगा। जब परिवार यह रकम देने में असमर्थ था, तो कथित तौर पर विवाद और दबाव बढ़ता गया।इसी बीच मधु के पिता अशोक के मुताबिक, उनकी बेटी के ससुराल वालों ने बैंक डेबिट कार्ड भी अपने पास रख लिया। आरोप है कि कार्ड से करीब एक लाख रुपये निकाले गए, जबकि एक लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।
अब पुलिस जांच में एक और अहम सबूत सामने आया है—मधु के पिता ने एक वीडियो पुलिस को सौंपा है, जिसमें आरोपी दामाद के परिवार के घर आने-जाने की तस्वीरें होने का दावा किया गया है।इस पूरे मामले में पुलिस की एसआईटी जांच चल रही है। आरोपी दामाद अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड रजनी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मधु का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। आरोपियों ने शव को हरिद्वार की गंगा में फेंकने की बात कही थी।अब सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर मधु के साथ हुआ क्या था? उसका शव कहां है? और क्या दहेज विवाद के पीछे ही इस पूरे हत्याकांड की असली कहानी छिपी है?जांच आगे बढ़ने के साथ इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    PF का पैसा चेक करना हुआ आसान, WhatsApp पर भेजें ‘Hi’ और जानें बैलेंस

    नौकरी करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए PF से जुड़ी एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब अपना प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस चेक करने, पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखने और…

    हनी सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

    मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनके भतीजे विदित…

    You Missed

    पंचायतों के खातों से 100 करोड़ रुपये गायब! PNB में खाते शिफ्ट होने के 5 महीने बाद बड़ा साइबर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

    पंचायतों के खातों से 100 करोड़ रुपये गायब! PNB में खाते शिफ्ट होने के 5 महीने बाद बड़ा साइबर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

    अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! 20 रुपये में देख सकेंगे आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे

    अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! 20 रुपये में देख सकेंगे आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे

    1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कारों तक बदलेंगे ये 5 नियम

    1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! LPG से लेकर कारों तक बदलेंगे ये 5 नियम

    मोदी सरकार ने अचानक बुलाई संसद की बैठक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगा कामकाज

    मोदी सरकार ने अचानक बुलाई संसद की बैठक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में होगा कामकाज

    शादी से लिव-इन तक बदलेंगे नियम 60 दिन में विवाह का रजिस्ट्रेशन और बेटियों को संपत्ति में बराबरी का हक देने की तैयारी

    शादी से लिव-इन तक बदलेंगे नियम 60 दिन में विवाह का रजिस्ट्रेशन और बेटियों को संपत्ति में बराबरी का हक देने की तैयारी

    20 साल पुरानी सियासी खींचतान ने बढ़ाई गठबंधन की मुश्किलें सीट बंटवारे पर फिर आमने-सामने सपा और कांग्रेस

    20 साल पुरानी सियासी खींचतान ने बढ़ाई गठबंधन की मुश्किलें सीट बंटवारे पर फिर आमने-सामने सपा और कांग्रेस