उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसकी दोस्ती Snapchat पर एक पुलिस कांस्टेबल से हुई। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आगे पढ़ें पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहचान कुछ समय पहले Snapchat के जरिए मेरठ में तैनात एक कांस्टेबल से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और भरोसा जीतकर उसे कई बार होटल बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का भी आरोप
पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी कांस्टेबल ने अपनी सरकारी पिस्टल दिखाकर उसे डराया-धमकाया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





