SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

“उदय भाई” की आवाज अब नहीं गूंजेगी….जिसकी आवाज और अंदाज ने करोड़ों दिल जीते…नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्डियक अरेस्ट बना वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत की सटीक वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बेटे मल्हार ने की निधन की पुष्टि

नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की है। अचानक आई इस खबर से उनके परिवार, प्रशंसकों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

हिंदी और मराठी सिनेमा के दमदार अभिनेता

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उनकी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और अभिनय की खास शैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और प्रहार: द फाइनल अटैक जैसी फिल्म का निर्देशन किया।

Related Posts

17 हजार फीट पर विमान से टकराई बिजली,कैसे बची 110 लोगों की जान?

पटना से लखनऊ जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E925 बुधवार को खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आ गई। विमान के…

GST पर आया बड़ा फैसला,कारोबारियों को बड़ी राहत! GST के इन नियमों में हुआ बदलाव

57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों और छोटे उद्योगों को बड़ी राहत देने वाले कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने जीएसटी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

17 हजार फीट पर विमान से टकराई बिजली,कैसे बची 110 लोगों की जान?

17 हजार फीट पर विमान से टकराई बिजली,कैसे बची 110 लोगों की जान?

दिल्ली में शराब की दुकानें क्यों रहेंगी बंद? सामने आई पूरी वजह जान लें ये जरूरी खबर, प्रशासन का बड़ा फैसला

दिल्ली में शराब की दुकानें क्यों रहेंगी बंद? सामने आई पूरी वजह जान लें ये जरूरी खबर, प्रशासन का बड़ा फैसला

GST पर आया बड़ा फैसला,कारोबारियों को बड़ी राहत! GST के इन नियमों में हुआ बदलाव

GST पर आया बड़ा फैसला,कारोबारियों को बड़ी राहत! GST के इन नियमों में हुआ  बदलाव

किसानों की जमीन पर टाउनशिप? राकेश टिकैत बोले- पुराने रेट पर नहीं होगा सौदा

किसानों की जमीन पर टाउनशिप? राकेश टिकैत बोले- पुराने रेट पर नहीं होगा सौदा

“उदय भाई” की आवाज अब नहीं गूंजेगी….जिसकी आवाज और अंदाज ने करोड़ों दिल जीते…नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन

“उदय भाई” की आवाज अब नहीं गूंजेगी….जिसकी आवाज और अंदाज ने करोड़ों दिल जीते…नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन

हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो’…Zomato कर्मचारी के बयान पर क्यों मचा बवाल?

हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो’…Zomato कर्मचारी के बयान पर क्यों मचा बवाल?