Contact Info

  • पता : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

  • PHONE: 9034920777

  • ईमेल: sansarkranti@gmail.com

Some Populer Post

  • Home  
  • अजिंक्य रहाणे ने कहा अलविदा, खत्म हुआ एक सुनहरा सफर!
- खेल जगत

अजिंक्य रहाणे ने कहा अलविदा, खत्म हुआ एक सुनहरा सफर!

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज़, जिन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।” भारतीय बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने इंस्टाग्राम […]

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज़, जिन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।”

भारतीय बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 मुकाबले खेले और कई ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, पिछले तीन वर्षों से वे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद अब उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला लिया है।

38 वर्षीय रहाणे ने अपने संदेश में कहा कि अब आगे बढ़ने का यही सही समय है। उन्होंने अपने सफर में साथ देने वाले परिवार, साथियों, कोच और करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया।

रहाणे के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

शांत स्वभाव, मजबूत तकनीक और मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीदअजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी यादगार पारियां और भारतीय क्रिकेट में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.