SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

कॉमनवेल्थ में भारत का दम! एक दिन में आए दो मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स से भारत के लिए एक और शानदार खबर आई है। खिलाड़ियों का दम, मेहनत और जज़्बा अब मेडल में बदलता नजर आ रहा है। आठवें दिन भारत की झोली में एक और सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ गया है।”

भारत के स्टार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 110 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। लवप्रीत ने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें 176 किलोग्राम स्नैच और 212 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल रहा। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत को एक और अहम पदक दिलाया।

वहीं, महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा कालीरामना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 58.65 मीटर का थ्रो फेंका और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। उनके इस पदक ने भारत की मेडल टैली को और मजबूत कर दिया है।

इन दोनों पदकों के बाद भारत के कुल 17 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। फिलहाल भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर बना हुआ है।

यानी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम लगातार देखने को मिल रहा है। अब देश की निगाहें उन खिलाड़ियों पर हैं, जो आने वाले मुकाबलों में भारत की झोली में और पदक जोड़ सकते हैं।

  • Related Posts

    फाइनल में श्रीलंका को नहीं मिला कोई मौका, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन के बड़े अंतर से…

    कॉमनवेल्थ में हरियाणा का पंच! पहली बार बॉक्सिंग में 6 गोल्ड, भिवानी ने फिर साबित किया अपना दम”

    जब मुक्के चले… तो सिर्फ़ विरोधी ही नहीं, रिकॉर्ड भी धराशायी हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में इस बार भारत ने इतिहास रच दिया है। पहली बार बॉक्सिंग…

    You Missed

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    युवाओ का सपना होगा पूरा? सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका

    युवाओ का सपना होगा पूरा?  सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका

    प्याज से खाद्य तेल तक बढ़े दाम, जानिए आपकी रसोई पर क्यों पड़ रहा महंगाई का बोझ

    प्याज से खाद्य तेल तक बढ़े दाम, जानिए आपकी रसोई पर क्यों पड़ रहा महंगाई का बोझ

    दिल्ली में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, किसे मिलेगा फायदा

    दिल्ली में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान,  किसे मिलेगा फायदा

    छह राज्यों की सहमति से बदलेगी पानी और बिजली की तस्वीर

    छह राज्यों की सहमति से बदलेगी पानी और बिजली  की तस्वीर