SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
- पंजाब

किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

पटियाला में किराए का घर देखने पहुंचे एक दंपति पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कथित CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिटबुल को दंपति पर हमला करते और आसपास के लोगों को उन्हें बचाने की कोशिश करते देखा […]

पटियाला में किराए का घर देखने पहुंचे एक दंपति पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कथित CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पिटबुल को दंपति पर हमला करते और आसपास के लोगों को उन्हें बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। पत्नी को गंभीर चोटें आने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी और वह अभी अस्पताल में इलाज करा रही हैं।

 

 

घर देखने पहुंचे थे दंपति

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटियाला के घुमन नगर इलाके की है। मंगलवार शाम निजी बैंक में मैनेजर अंकित सभरवाल अपनी पत्नी शिफाली सभरवाल के साथ प्रॉपर्टी डीलर के जरिए किराए का घर देखने पहुंचे थे। शिफाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। परिवार के लिए यह एक सामान्य घर देखने की प्रक्रिया थी, लेकिन कुछ ही देर में हालात बेहद डरावने हो गए।

 

गेट खुलते ही अचानक दौड़ा पिटबुल

अंकित के मुताबिक, जैसे ही घर का गेट खोला गया, पिटबुल अचानक बाहर की तरफ दौड़ा और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने शिफाली के हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया। उन्हें कई गहरे घाव आए। पत्नी को बचाने के लिए अंकित भी कुत्ते से भिड़ गए, जिसके दौरान उन्हें भी पैर और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में काटने के गंभीर निशान आए।

 

लोगों ने डंडों से बचाया

घटना के कथित CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पिटबुल लगातार दंपति पर हमला करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को हटाने की कोशिश की। एक महिला डंडा लेकर पहुंची, लेकिन वह भी कुत्ते को रोकने में कामयाब नहीं हुई। इसके बाद कुछ और लोग डंडे लेकर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल दंपति को कुत्ते से दूर किया।

 

————- समाप्त ————

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.