SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • मेट्रो में CISF जवान से भिड़े यात्री, फोन को लेकर मचा बवाल!
- दिल्ली - वायरल खबर

मेट्रो में CISF जवान से भिड़े यात्री, फोन को लेकर मचा बवाल!

दिल्ली मेट्रो से सामने आया एक वीडियो इस वक्त चर्चा में है, जहां CISF के एक जवान के साथ कुछ यात्रियों द्वारा कथित तौर पर छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।मामला दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के AIIMS मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग CISF जवान से […]

दिल्ली मेट्रो से सामने आया एक वीडियो इस वक्त चर्चा में है, जहां CISF के एक जवान के साथ कुछ यात्रियों द्वारा कथित तौर पर छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।मामला दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के AIIMS मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग CISF जवान से उलझते नजर आ रहे हैं और आरोप है कि इस दौरान जवान का फोन भी छीन लिया गया।अब इस पूरे विवाद की शुरुआत कहां से हुई, वो भी समझिए वीडियो में दिखाई दे रही एक लड़की ने आरोप लगाया कि CISF जवान ने चोरी-छिपे उसकी तस्वीरें खींची थीं। जब उसने जवान से इस बारे में सवाल किया, तो जवान ने कथित तौर पर इससे इनकार कर दिया।लेकिन जब फोन की जांच की गई, तो उसमें लड़की की कई तस्वीरें मिलने का दावा किया गया। इसके बाद लड़की ने तस्वीरें डिलीट करने की बात कही और देखते ही देखते मामला गरमा गया।मेट्रो में मौजूद कुछ यात्रियों ने जवान से उसका फोन ले लिया और इस दौरान हंगामा और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि जवान ने यात्रियों पर बंदूक तानने की कोशिश की।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला CISF अधिकारियों तक पहुंचा और CISF सूत्रों के मुताबिक आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।अब इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या वाकई जवान ने लड़की की तस्वीरें बिना अनुमति खींची थीं? फोन में तस्वीरें कैसे आईं? और अगर आरोप सही था, तो क्या यात्रियों द्वारा कानून अपने हाथ में लेना सही था?फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। लेकिन दिल्ली मेट्रो के अंदर हुआ ये पूरा विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.