SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

मां ने दी किडनी… फिर भी नहीं बची बेटे की जिंदगी!

कहते हैं मां अपने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है… लेकिन यहां एक मां ने अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए ऐसा फैसला लिया, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।मामला मोहाली का बताया जा रहा है, जहां एक मां ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी ही किडनी दान कर दी। उम्मीद थी कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बेटे की जिंदगी पटरी पर लौट आएगी… लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ताफ का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद उसकी किडनी फेल हो गई। हालत बिगड़ने लगी तो पिता अपने बेटे को लेकर चंडीगढ़ PGI पहुंचे।अल्ताफ करीब 8 दिन तक PGI में भर्ती रहा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। अब परिवार के सामने एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई—हर तीसरे दिन डायलिसिस।परिवार के मुताबिक, PGI में सस्ती डायलिसिस के लिए करीब 500 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नंबर नहीं मिलने पर बाहर से डायलिसिस करवाने के लिए करीब 3 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।इलाज का खर्च बढ़ता गया और हालात ऐसे बने कि परिवार को अपनी एक बीघा जमीन तक बेचनी पड़ी।यानी एक तरफ बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है… दूसरी तरफ परिवार इलाज का खर्च जुटाने के लिए अपनी जमा-पूंजी और जमीन तक गंवा चुका है।मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को नई जिंदगी देने की कोशिश की थी, लेकिन ट्रांसप्लांट फेल होने के बाद अब पूरा परिवार मदद और इलाज के सहारे की उम्मीद लगाए बैठा है।यह कहानी सिर्फ एक बीमारी की नहीं, बल्कि उस मां की कुर्बानी और उस परिवार की मजबूरी की कहानी है, जो अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।

  • Related Posts

    दिल्ली में हुआ अनोखा ‘डॉग चुनाव’, नतीजे ने सबको कर दिया भावुक

    दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मुकाबला चर्चा में रहा, जिसमें नेता नहीं बल्कि शहर के भारी-भरकम डॉग्स मैदान में थे। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर स्ट्रीट…

    कचौड़ी-समोसे से लेकर ‘मर्द जात’ तक… आखिर क्या है इन नारों की कहानी?

    महिला सुरक्षा और आजादी को लेकर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में छात्राओं के अनोखे और तंज भरे नारे चर्चा का विषय बने हुए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत अलग-अलग जगहों…

    You Missed

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    दिल्ली में बदल जाएगा इन इलाकों का नजारा,14-15 मंजिल की इमारतें और पक्के घर

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल