SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

जीवन हत्याकांड में बड़ा मोड़, सरकार ने मानी सभी मांगें!

हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंड हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है।
महापंचायत के बाद न्याय संघर्ष समिति और सरकार के बीच हुई बातचीत अब रंग लाती दिखाई दे रही है। समिति का दावा है कि सरकार ने उनकी सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

लेकिन मामला सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। समिति के मुताबिक 15 अगस्त को हांसी में दर्ज किए गए मुकदमे रद्द करने, पकड़े गए सभी वाहनों को वापस लौटाने और पीड़ित परिवार की मदद करने पर भी सरकार की सहमति बनी है।

यानी जिन मांगों को लेकर महापंचायत हुई, जिन मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई और जिन मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया गया—अब उन पर सरकार और समिति के बीच सहमति बन गई है।

इस पूरे मामले में पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने जानकारी दी है। वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने भी मध्यस्थता की बात सामने आई है। उनके साथ समिति के सदस्य चंडीगढ़ पहुंचे थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री की तरफ से परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।

और अब इस पूरे मामले का सबसे भावुक पड़ाव—जीवन की हत्या के 14 दिन बाद आज किनाला में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक और बात बेहद महत्वपूर्ण है। पंचायत की तरफ से पहले चेतावनी दी गई थी कि अगर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक बेनतीजा रहती है, तो 18 अगस्त से हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद करने की चेतावनी दी गई थी।

लेकिन बैठक के बाद अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या सरकार के ये आश्वासन तय समय में पूरे होंगे और जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होगी?
क्योंकि परिवार और समिति की नजर अब सिर्फ बातचीत पर नहीं, बल्कि सरकार के अगले कदम पर है।

  • Related Posts

    दिल्ली में हुआ अनोखा ‘डॉग चुनाव’, नतीजे ने सबको कर दिया भावुक

    दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मुकाबला चर्चा में रहा, जिसमें नेता नहीं बल्कि शहर के भारी-भरकम डॉग्स मैदान में थे। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर स्ट्रीट…

    गुरुग्राम से एक दिन के लिए आया था नोएडा,कुछ घंटों बाद सामने आई मौत की खबर

    नोएडा की ऊंची इमारत सुपरनोवा से शनिवार को एक युवक की मौत की खबर सामने आई। गुरुग्राम निवासी युवक बिल्डिंग में एक दिन के लिए ठहरा था। पुलिस के मुताबिक,…

    You Missed

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल

    दिनदहाड़े चली गोलियां…सड़क पर खून से लथपथ मिला फेमस इन्फ्लुएंसर,आखिर किसने रची ये वारदात?

    दिनदहाड़े चली गोलियां…सड़क पर खून से लथपथ मिला फेमस इन्फ्लुएंसर,आखिर किसने रची ये वारदात?