SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

स्पा सेंटर की आड़ में क्या चल रहा था? गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन

गुरुग्राम के एक बड़े मॉल में देर रात ऐसा ऑपरेशन चला, जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। पुलिस और महिला आयोग की संयुक्त टीम ने एक साथ 18 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर।

https://www.facebook.com/share/r/1Jq7pu3Rhd/

क्या है पूरा मामला?

गुरुग्राम पुलिस ने हरियाणा राज्य महिला आयोग के साथ मिलकर सेक्टर-90 स्थित Sapphire 90 Mall में शुक्रवार देर रात संयुक्त छापेमारी की। यह अभियान करीब 6 घंटे तक चला, जिसमें मॉल के सभी 18 स्पा सेंटरों की जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। इसके बाद 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

 

रेड के दौरान क्या मिला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ स्पा सेंटर बाहर से बंद मिले। पुलिस ने दरवाजे खुलवाकर अंदर जांच की। कई जगह ऐसे हालात मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम ने कई दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है।

 

पुलिस ने क्या कहा?

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों की शिकायतों और महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम उस वक्त लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए, जब हरियाणा के फरीदाबाद में धरती हिलने लगी। शाम करीब 6 बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप…

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

 हरियाणा के जींद में बसों की समस्या को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ITI छात्र नए बस स्टैंड पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में बड़ा रेल हादसा! अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में आग, चार डिब्बों तक पहुंचीं लपटें

पंजाब में बड़ा रेल हादसा! अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में आग, चार डिब्बों तक पहुंचीं लपटें

मोबाइल में सेव पासवर्ड और WhatsApp चैट पर खतरा! iPhone-Android यूजर्स को निशाना बना रहे हैकर्स, जानें बचने का तरीका

मोबाइल में सेव पासवर्ड और WhatsApp चैट पर खतरा! iPhone-Android यूजर्स को निशाना बना रहे हैकर्स, जानें बचने का तरीका

दिल्ली के मशहूर गफ्फार मार्केट में आग से हड़कंप, बुझाने के लिए पहुंचीं 22 गाड़ियां

दिल्ली के मशहूर गफ्फार मार्केट में आग से हड़कंप, बुझाने के लिए पहुंचीं 22 गाड़ियां

Blinkit की एंबुलेंस सेवा में बड़ा बदलाव, अब कुछ यात्राओं पर फीस

Blinkit की एंबुलेंस सेवा में बड़ा बदलाव, अब कुछ यात्राओं पर फीस

अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोटों से ठगी,₹1.30 करोड़ के नकली नोट थमाकर ले गए सोना,

अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोटों से ठगी,₹1.30 करोड़ के नकली नोट थमाकर ले गए सोना,

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता