बॉलीवुड से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई है। जिस शख्सियत का रानी मुखर्जी की जिंदगी और करियर में खास स्थान रहा, अब वह इस दुनिया में नहीं रहीं। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की है। आगे पढ़ें पूरी खबर।

YRF ने दी निधन की जानकारी
यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की। परिवार ने इस मुश्किल समय में मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभार जताया है। निधन की वजह और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
कृष्णा मुखर्जी का सिनेमा से था रिश्ता
कृष्णा मुखर्जी खुद भी सिनेमा से जुड़ी रही थीं। उन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया था। रानी मुखर्जी कई मौकों पर अपनी मां के साथ नजर आती रही हैं और उनके साथ अपने करीबी रिश्ते का जिक्र भी कर चुकी हैं।
परिवार ने मांगी निजता
कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद परिवार ने लोगों से इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से संबंधित जानकारी साझा नहीं की गई है।





