मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई। कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोककर हिरासत में भी लिया।आगे पढ़ें पूरी खबर।

क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और इसी वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि मतदाता सूची का संशोधन निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा है।
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदर्शन से पहले ही निर्वाचन सदन के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। कई जगह बैरिकेड लगाए गए ताकि प्रदर्शनकारी आयोग कार्यालय तक न पहुंच सकें।
CJP ने भी दी चेतावनी
इसी विवाद के बीच CJP संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि तय समय सीमा तक इस्तीफा नहीं देने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।




