SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?

गुरुग्राम में घर खरीदारों के बकाये को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा रेरा के आदेश के बावजूद जुर्माना और रिफंड की रकम नहीं चुकाने वाले 71 बिल्डरों और प्रमोटरों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इन मामलों में करीब 446 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है।आगे पढ़ें पूरी खबर।

अंसल, रहेजा और वटिका समेत कई बड़े नाम

कार्रवाई की सूची में अंसल, रहेजा, वटिका, पार्श्वनाथ और रामप्रस्था जैसे बड़े बिल्डर शामिल हैं। उपलब्ध प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक अंसल पर करीब 91 करोड़, रहेजा पर 90 करोड़, वटिका पर 80 करोड़, पार्श्वनाथ पर 74 करोड़ और रामप्रस्था पर करीब 57 करोड़ रुपये बकाया बताए गए हैं।

 

संपत्तियां भी हो सकती हैं कुर्क

प्रशासन ने सिर्फ बैंक खाते फ्रीज करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है। बकाया वसूलने के लिए बिल्डरों की चल और अचल संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर कानून के तहत आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

घर खरीदार अब क्या करें?

जिन खरीदारों के पक्ष में HRERA का रिकवरी सर्टिफिकेट जारी हो चुका है, वे अपने मामले की स्थिति जानने के लिए संबंधित District Revenue Officer, SDM या तहसीलदार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य रेरा के आदेश के तहत खरीदारों को बकाया रकम दिलाना है।

Related Posts

हरियाणा में दूध बेचने वालों की बढ़ी मुश्किलें बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे दूध बाइक और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी

हरियाणा में अब दूध का कारोबार करने वालों को नियमों का पालन करना होगा। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने दूध विक्रेताओं के लिए लाइसेंस और पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश…

हरियाणा में प्राइवेट बिजली कंपनी को बड़ा झटका ट्रिब्यूनल से नहीं मिली राहत अडाणी ग्रुप ने भी दिखाई सप्लाई में दिलचस्पी

हरियाणा में बिजली वितरण के क्षेत्र में निजी कंपनियों की एंट्री को लेकर कानूनी घमासान तेज हो गया है। गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई का लाइसेंस हासिल करने वाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़ मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़ मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

छात्र राजनीति से इंटरनेशनल गैंगस्टर तक कैसे पहुंचा गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर खड़ा किया बड़ा नेटवर्क

छात्र राजनीति से इंटरनेशनल गैंगस्टर तक कैसे पहुंचा गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर खड़ा किया बड़ा नेटवर्क

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का साफ संदेश बोले आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे पड़ोसी देश तभी आगे बढ़ेगी बात

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का साफ संदेश बोले आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे पड़ोसी देश तभी आगे बढ़ेगी बात

कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग से जुड़ा गैंगस्टर ढेर पुलिस ने बुलंदशहर में कैसे घेरा?

कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग से जुड़ा गैंगस्टर ढेर पुलिस ने बुलंदशहर में कैसे घेरा?

भारत में बदल जाएगा हिंदू और मुस्लिम आबादी का अनुपात Pew Research के अनुमान ने खींचा भविष्य का खाका

भारत में बदल जाएगा हिंदू और मुस्लिम आबादी का अनुपात Pew Research के अनुमान ने खींचा भविष्य का खाका

घर के नीचे मिला सदियों पुराना शहर दीवार के पीछे छिपी थी 85 मीटर गहरी दुनिया

घर के नीचे मिला सदियों पुराना शहर दीवार के पीछे छिपी थी 85 मीटर गहरी दुनिया