SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

अमित शाह के दौरे से पहले हरियाणा में हलचल! 22 नेता Detain, करनाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले करनाल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। एक तरफ शाह की पदयात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, तो दूसरी तरफ काले झंडे दिखाकर विरोध करने का ऐलान करने वाले प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। करीब 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पहले प्रस्तावित 1.4 किलोमीटर की पदयात्रा अब घटाकर महज 400 मीटर कर दी गई है। आखिर दौरे से पहले क्या-क्या हुआ? आगे पढ़ें पूरी खबर।

22 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

अमित शाह के दौरे से पहले यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे करीब 20 से 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस ने ब्राह्मण धर्मशाला में छापा मारा। यहां मौजूद लोगों ने गृह मंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने का ऐलान किया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए विरोध की घोषणा की थी। कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया। हिरासत के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

 

1.4 किलोमीटर से घटाकर 400 मीटर हुई पदयात्रा

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए पहले सेक्टर-12 से आगे तक करीब 1.4 किलोमीटर की पदयात्रा प्रस्तावित थी। लेकिन अब इसका रूट घटाकर करीब 400 मीटर कर दिया गया है। गृह मंत्री ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शाह पदयात्रा के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह अभियान चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों के जवाब में BJP की ओर से चलाया जा रहा है।

 

सुरक्षा में 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए करनाल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। करीब 1300 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों के आसपास अस्थायी रेड जोन घोषित किया है और ड्रोन सहित अन्य मानव रहित हवाई वाहनों के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

करनाल के बाद अंबाला भी जाएंगे अमित शाह

करनाल में कार्यक्रम के बाद अमित शाह अंबाला छावनी पहुंचेंगे। यहां वह नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके हरियाणा दौरे को देखते हुए दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Related Posts

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम उस वक्त लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए, जब हरियाणा के फरीदाबाद में धरती हिलने लगी। शाम करीब 6 बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप…

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

 हरियाणा के जींद में बसों की समस्या को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ITI छात्र नए बस स्टैंड पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

फरीदाबाद में भूकंप से मची हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

मंच से CM मोहन यादव ने लगा दिया ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ का नारा! पीछे खड़े PSO का रिएक्शन चर्चा में

मंच से CM मोहन यादव ने लगा दिया ‘जेपी नड्डा मुर्दाबाद’ का नारा! पीछे खड़े PSO का रिएक्शन चर्चा में

दिल्ली ट्रेड फेयर जाने का प्लान है? पहले जान लें टिकट के नए रेट

दिल्ली ट्रेड फेयर जाने का प्लान है? पहले जान लें टिकट के नए रेट

दिल्ली के स्कूल में मासूम की मौत, परिवार ने पूछा- समय पर CPR क्यों नहीं दिया?

दिल्ली के स्कूल में मासूम की मौत, परिवार ने पूछा- समय पर CPR क्यों नहीं दिया?

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

100 बसें अंबाला भेजीं तो जींद में बढ़ी परेशानी, सड़क पर उतरे ITI छात्र

8 महीने की सैलरी के लिए कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी, प्रशासन ने लिया एक्शन

8 महीने की सैलरी के लिए कटोरा लेकर बैठीं महिला अधिकारी, प्रशासन ने लिया एक्शन