SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

हरिद्वार जाने निकले थे छह दोस्त गांव लौटीं छह अर्थियां दो सगे भाइयों को एक साथ दी गई मुखाग्नि

 हरियाणा के हिसार जिले के छह दोस्तों की हरिद्वार जाते समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को जब सभी युवकों के शव उनके गांव पहुंचे तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई। किसी घर से बेटे की अर्थी उठी तो किसी परिवार ने अपने दो जवान बेटों को एक साथ खो दिया। दो सगे भाइयों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

एक साथ उठीं छह दोस्तों की अर्थियां

हादसे में जान गंवाने वाले छह युवकों में चार राखीगढ़ी और दो मोठ लुहारी गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों गांवों में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। राखीगढ़ी में चार युवकों की चिताएं जलीं जबकि मोठ लुहारी में दो दोस्तों को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

दो सगे भाइयों को एक ही चिता पर दी गई विदाई

इस हादसे में जान गंवाने वाले राहुल और अंकित सगे भाई थे। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। उनके बड़े भाई संजय ने मुखाग्नि दी। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं साहिल और अंकित मलिक को भी उनके परिजनों ने अंतिम विदाई दी।

 

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकले थे दोस्त

जानकारी के मुताबिक सभी छह युवक आपस में गहरे दोस्त थे। दिवाली की रात आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बनाया था। इसके बाद सभी कार से रवाना हो गए। बताया गया कि परिवार के लोगों को उनके हरिद्वार जाने की जानकारी नहीं थी।

 

मुजफ्फरनगर में हादसे के बाद आग का गोला बनी कार

सोमवार तड़के करीब 4 बजकर 50 मिनट पर पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में जग्गाहेड़ी के पास उनकी कार बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी छह युवकों की जान जा चुकी थी।

 

पहचान करना भी हुआ मुश्किल

हादसे में कार बुरी तरह जल गई थी और युवकों के शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया था। परिजनों और पुलिस ने कपड़ों के टुकड़ों कलावे और हाथ में पहने ब्रेसलेट जैसी चीजों की मदद से पहचान की। हादसे की खबर से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। दिवाली की खुशियां कुछ ही घंटों में गहरे दुख में बदल गईं।

 

Related Posts

बेटे की पहचान के लिए 23 साल बाद सामने आईं जेनी, हरक सिंह रावत ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। असम की रहने वाली जेनी ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस…

हरियाणा में सरकारी विभागों में काम करने का मौका,11 नवंबर से पहले भर दें फॉर्म; जानें योग्यता

हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन का मौका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार जाने निकले थे छह दोस्त गांव लौटीं छह अर्थियां दो सगे भाइयों को एक साथ दी गई मुखाग्नि

हरिद्वार जाने निकले थे छह दोस्त गांव लौटीं छह अर्थियां दो सगे भाइयों को एक साथ दी गई मुखाग्नि

रामपुर में सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, 2008 CRPF कैंप हमले के मामले से जुड़ा था मोहम्मद शरीफ

रामपुर में सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, 2008 CRPF कैंप हमले के मामले से जुड़ा था मोहम्मद शरीफ

‘यह राजनीतिक नहीं, निजी किताब है’, सोनिया गांधी ने रिलीज से पहले बताया अपनी पुस्तक का मकसद

‘यह राजनीतिक नहीं, निजी किताब है’, सोनिया गांधी ने रिलीज से पहले बताया अपनी पुस्तक का मकसद

कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! सरकार ने घटाए 1,364 दवाओं के दाम, आज से नई कीमतें लागू

कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! सरकार ने घटाए 1,364 दवाओं के दाम, आज से नई कीमतें लागू

दिवाली को ईद बताने पर सियासी घमासान, BJP बोली- ईद को ‘खुशियों की दिवाली’ कहकर दिखाएं

दिवाली को ईद बताने पर सियासी घमासान, BJP बोली- ईद को ‘खुशियों की दिवाली’ कहकर दिखाएं

दिवाली की रात तीन शहरों में आग का तांडव, कटनी-सिवनी से धाराशिव तक 18 लोगों की मौत

दिवाली की रात तीन शहरों में आग का तांडव, कटनी-सिवनी से धाराशिव तक 18 लोगों की मौत