SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब एक मील दूर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। लॉगन सर्कल इलाके में हुई इस फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर।

जिम से शुरू हुई गोलीबारी सड़क तक पहुंची

यह घटना गुरुवार 12 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे लॉगन सर्कल इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर ने VIDA Fitness जिम के अंदर एक व्यक्ति को गोली मारी और फिर बाहर निकलकर भी फायरिंग की।

पुलिस के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। इस हमले में कुल पांच लोगों को गोली लगी। इनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है।

 

आरोपी इमारत में छिपा और खुद को मारी गोली

फायरिंग के बाद संदिग्ध हमलावर पास की एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंजिल पर जाकर छिप गया। पुलिस और SWAT टीम ने इमारत को घेर लिया और आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बातचीत के दौरान अपार्टमेंट से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद पुलिस अंदर पहुंची तो संदिग्ध बंदूकधारी गोली लगने से घायल मिला। अधिकारियों ने बताया कि उसने खुद को गोली मारी थी और बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई।

 

आसपास के स्कूलों में लगाया गया लॉकडाउन

घटना के बाद पुलिस ने 15वीं स्ट्रीट के आसपास के इलाके को घेर लिया और लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी। आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगाया गया। बच्चों को बाहर निकलने से रोका गया और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई।

मौके पर भारी पुलिस बल के साथ SWAT टीम और संघीय एजेंसियों के अधिकारी पहुंचे। FBI और ATF ने भी जांच में स्थानीय पुलिस की मदद की।

 

हमले के पीछे की वजह क्या थी

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में संदिग्ध का इमारत की होमओनर्स एसोसिएशन यानी HOA के साथ विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि गोलीबारी के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    दुनिया के बड़े टेक CEO पर फिर लगे आरोप, इस बार अपनी ही कंपनी की अधिकारी से जुड़ा मामला

     दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले एक महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर…

    अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का दबदबा, तीन बड़े चेहरों ने दर्ज की जीत

    अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फ्लोरिडा से पिया डंडिया ने जीत हासिल कर इतिहास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

    व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

    डांस करते घर पहुंचा फिर पिस्टल लेकर लौटा,बेटे के सामने COO की हत्या

    डांस करते घर पहुंचा फिर पिस्टल लेकर लौटा,बेटे के सामने COO की हत्या

    किश्तवाड़ में लापता दो SPO के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर

    किश्तवाड़ में लापता दो SPO के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर

    दुनिया के बड़े टेक CEO पर फिर लगे आरोप, इस बार अपनी ही कंपनी की अधिकारी से जुड़ा मामला

    दुनिया के बड़े टेक CEO पर फिर लगे आरोप, इस बार अपनी ही कंपनी की अधिकारी से जुड़ा मामला

    मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति, दिल्ली AIIMS में भर्ती

    मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति, दिल्ली AIIMS में भर्ती

    ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी

    ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी