SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

मां से झगड़े के बाद तीसरी मंजिल से फेंका भरा गैस सिलेंडर! नीचे खड़े युवक की सिर पर लगने से मौत

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि मां से झगड़े के बाद एक युवक ने तीसरी मंजिल की बालकनी से भरा LPG सिलेंडर नीचे फेंक दिया। सिलेंडर इमारत के बाहर खड़े 30 वर्षीय साहिल के सिर पर जा गिरा। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए साहिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर।

मां से विवाद के बाद नीचे फेंका सिलेंडर

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर स्थित तालाब वाला पार्क इलाके की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले शिवम शर्मा का अपनी मां से विवाद हुआ था। आरोप है कि गुस्से में उसने बालकनी से भरा हुआ गैस सिलेंडर नीचे फेंक दिया।

 

सिर पर सिलेंडर गिरने से गई जान

इस दौरान साहिल इमारत के बाहर खड़ा था। सिलेंडर सीधे उसके सिर पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पत्नी और एक साल के बेटे को छोड़ गया साहिल

30 वर्षीय साहिल इसी इमारत में किराये पर रहता था। वह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ परिवार चलाता था। साहिल साप्ताहिक बाजार में काम करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

आरोपी हिरासत में पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले में इमारत के मालिक के भतीजे शिवम शर्मा को हिरासत में लिया है। पड़ोसियों का आरोप है कि शिवम अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिलेंडर जानबूझकर नीचे फेंका गया था या झगड़े के दौरान दुर्घटनावश गिरा। मामले में हत्या का केस दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Related Posts

अरविंद केजरीवाल का ‘शीशमहल’ अब आम जनता के लिए खुलेगा! 20 रुपये में देख सकेंगे आलीशान बंगला, अंदर की तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे

दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास अब आम लोगों के लिए भी खुलने जा रहा है। BJP सरकार…

ब्रेजा कार की मांग से टूटी शादी मामले में नया खुलासा दुल्हन के पिता ने लगाया पहली शादी छिपाने का आरोप

दिल्ली पुलिस के सिपाही कुलदीप से जुड़ा ब्रेजा कार और दहेज विवाद लगातार नया मोड़ ले रहा है। शादी में कार की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पिछली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां से झगड़े के बाद तीसरी मंजिल से फेंका भरा गैस सिलेंडर! नीचे खड़े युवक की सिर पर लगने से मौत

मां से झगड़े के बाद तीसरी मंजिल से फेंका भरा गैस सिलेंडर! नीचे खड़े युवक की सिर पर लगने से मौत

होटल में फिल्मी अंदाज में घुसे 5 शूटर, CCTV में कैद हुई वारदात; सन्नी की गर्लफ्रेंड पर भी गंभीर आरोप

होटल में फिल्मी अंदाज में घुसे 5 शूटर, CCTV में कैद हुई वारदात; सन्नी की गर्लफ्रेंड पर भी गंभीर आरोप

सरकार का इंतजार छोड़ सड़क बनाने उतरे ग्रामीण! ढोल-दमाऊं के साथ गैंती-फावड़े उठाए, चमोली में खुद शुरू किया निर्माण

सरकार का इंतजार छोड़ सड़क बनाने उतरे ग्रामीण! ढोल-दमाऊं के साथ गैंती-फावड़े उठाए, चमोली में खुद शुरू किया निर्माण

वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट! वड़ा खाते समय यात्री के मुंह में आई सख्त चीज, IRCTC ने लिया एक्शन

वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट! वड़ा खाते समय यात्री के मुंह में आई सख्त चीज, IRCTC ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले! कई जिलों के पुलिस कप्तान और कमिश्नर बदले

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले! कई जिलों के पुलिस कप्तान और कमिश्नर बदले

लोकसभा और विधानसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद 2029 से बदल सकता है चुनावी गणित

लोकसभा और विधानसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद 2029 से बदल सकता है चुनावी गणित