Contact Info

  • पता : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

  • PHONE: 9034920777

  • ईमेल: sansarkranti@gmail.com

Some Populer Post

  • Home  
  • 30 राउंड फायरिंग का हिसाब… आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार आरोपी!
- वायरल खबर - हरियाणा

30 राउंड फायरिंग का हिसाब… आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार आरोपी!

हरियाणा के चरखी दादरी में चर्चित फायरिंग कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रोहित कातिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चरखी दादरी के बोंद गांव के पास हुई, जहां पुलिस और STF की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि […]

हरियाणा के चरखी दादरी में चर्चित फायरिंग कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रोहित कातिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चरखी दादरी के बोंद गांव के पास हुई, जहां पुलिस और STF की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद चार एकड़ जमीन को लेकर शुरू हुआ था। इसी रंजिश के चलते स्कॉर्पियो में सवार लोगों पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। इस हमले का मुख्य निशाना अमित फतेहगढ़िया था।

फायरिंग के वक्त स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे, और गोलीबारी में सभी घायल हो गए। इनमें से चार की हालत इतनी गंभीर बताई गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जबकि अमित को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। कई टीमें लगातार आरोपियों के पीछे लगी रहीं और आखिरकार मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रोहित कातिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इतना ही नहीं, इस हमले के बाद रोहित गोदारा गैंग के नाम से एक कथित ऑडियो संदेश भी सामने आया, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पुलिस अब इस ऑडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

अब सबसे बड़ा सवाल ये है—क्या इस गिरफ्तारी के बाद इस पूरे फायरिंग कांड के बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे? और जमीन के इस विवाद के पीछे क्या कोई और बड़ी साजिश भी छिपी है? इन सवालों के जवाब पुलिस की आगे की जांच से सामने आएंगे।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.