SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

6 लाख की डिमांड… रिटायर्ड फौजी ने उठाया खौफनाक कदम!

हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आया रिटायर्ड फौजी सुरजन सिंह के सुसाइड केस में अब कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला सिर्फ एक आत्महत्या का नहीं, बल्कि कथित ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग से भी जुड़ता नजर आ रहा है।”

बताया जा रहा है कि CRPF में हेड कॉन्स्टेबल रहे सुरजन सिंह के बेटे सुनील ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की आत्महत्या के पीछे गांव की ही एक महिला जिम्मेदार थी। आरोप है कि महिला लगातार सुरजन सिंह को ब्लैकमेल कर रही थी।

सुनील के मुताबिक, महिला ने उनके पिता को घर बुलाकर कथित तौर पर एक वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर 6 लाख रुपये मांगे। आरोप है कि इसके बाद भी पैसों की मांग जारी रही और पेंशन में से हर महीने 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया।

इन कथित मांगों से परेशान होकर सुरजन सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पीछे तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने खुद को कैंसर पीड़ित और नामर्द बताया है।

अब परिवार ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। सुरजन सिंह के बेटे सुनील ने रेवाड़ी SP से मुलाकात कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यानी इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या वाकई ब्लैकमेलिंग और पैसों की कथित मांग ने एक रिटायर्ड फौजी को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया?

फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी, लेकिन मामला सामने आने के बाद गांव से लेकर पुलिस प्रशासन तक हलचल जरूर बढ़ गई है।

  • Related Posts

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    हरियाणा के सोनीपत स्थित सतलोक आश्रम से सामने आई एक घटना ने हर किसी को चौंका दिया। 11 साल के एक बच्चे से कथित कुकर्म के आरोप के बाद पुलिस…

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए जरूरी खबर। शहर के कई सेक्टर और कॉलोनियों में 27 और 28 सितंबर के दौरान करीब 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी।…

    You Missed

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    11 साल के बच्चे की जुबानी खुला आश्रम का चौंकाने वाला सच।आश्रम के अंदर क्या हुआ था उस रात?

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    ‘मुझे बचा लो मां’… आखिरी शब्दों के कुछ घंटे बाद मिली बेटी की लाश

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    एक वायरल खबर… और LPU में भड़क उठी आगजनी, रातभर चलता रहा बवाल

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    फरीदाबाद वालों के लिए बड़ा अलर्ट, 24 घंटे सूखे रहेंगे नल!पूरी लिस्ट देखिए।

    राहत दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, उदयपुर में बड़ा खुलासा

    राहत दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, उदयपुर में बड़ा खुलासा

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।