SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

चंडीगढ़ से सामने आई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि सुखना लेक पर एक फोटोग्राफर और उसके साथी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। फोटोग्राफर के मुताबिक, करीब आठ युवकों ने उसे ईंट-पत्थरों से पीटा। हमले में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं—बताया गया है कि उसके दो दांत पूरी तरह टूट गए, जबकि एक दांत आधा टूट गया।

घटना के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए।

अब सवाल पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी उठ रहा है। तस्वीर ये है कि जिस जगह पर घटना हुई, वहां से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर बताई जा रही है। पुलिस की ओर से सुखना लेक पर लगातार गश्त का दावा किया जाता है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान कोई पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया।

घायल फोटोग्राफर आमंद्र सिंह उर्फ ओमवीर सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और शिकायत में कुछ युवकों के नाम भी बताए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद उसके एक ग्राहक को लेकर हुआ था।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—
सुखना लेक जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर अगर इतने लोग मिलकर किसी व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं, तो वहां आम लोगों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है?

अब देखना होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर कब तक कार्रवाई करती है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर क्या सामने आता है।

  • Related Posts

    PF का पैसा चेक करना हुआ आसान, WhatsApp पर भेजें ‘Hi’ और जानें बैलेंस

    नौकरी करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए PF से जुड़ी एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब अपना प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस चेक करने, पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखने और…

    हनी सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

    मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनके भतीजे विदित…

    You Missed

    ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी

    महंगा हुआ मदर डेयरी का दूध, कल से बढ़ जाएंगे दाम, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा एक लीटर

    जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों पर हमला आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान घायल

    दिवाली गिफ्ट मांगना पड़ा भारी अब पुलिसकर्मियों पर रहेगी कैमरे की नजर

    राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को लगी गोली, दिवाली की रात हुआ कुछ ऐसा…सुरक्षा दस्ते का जवान घायल

    दिल्ली के खुले सीवर में समाया चार साल का मासूम, NDRF और BSF की टीमें जुटीं