SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

पंखे से लटका मिला कुसुम का शव… मौत या साजिश? उठे कई सवाल”

हरियाणा के रोहतक से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्गा कॉलोनी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।मृतका की पहचान करीब 28 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। तस्वीर में मुस्कुराता चेहरा… लेकिन अब इसी चेहरे की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।परिवार के मुताबिक, कुसुम का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद भी परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग की।पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी है?फिलहाल आरोप गंभीर हैं, जांच जारी है और असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। लेकिन एक बात तय है—कुसुम की मौत ने एक परिवार को सवालों के बीच खड़ा कर दिया है और अब हर नजर जांच के नतीजे पर टिकी है।

  • Related Posts

    दिल्ली में हुआ अनोखा ‘डॉग चुनाव’, नतीजे ने सबको कर दिया भावुक

    दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मुकाबला चर्चा में रहा, जिसमें नेता नहीं बल्कि शहर के भारी-भरकम डॉग्स मैदान में थे। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर स्ट्रीट…

    गुरुग्राम से एक दिन के लिए आया था नोएडा,कुछ घंटों बाद सामने आई मौत की खबर

    नोएडा की ऊंची इमारत सुपरनोवा से शनिवार को एक युवक की मौत की खबर सामने आई। गुरुग्राम निवासी युवक बिल्डिंग में एक दिन के लिए ठहरा था। पुलिस के मुताबिक,…

    You Missed

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    लैब में काम करने वाली महिला की मौत, फिर 200 लोगों को किया गया क्वारंटीन

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    IIT दिल्ली के PhD छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? 45 दिन बाद सामने आई ऐसी खबर

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    94 की उम्र में थमा सिनेमा के दिग्गज का सफर, निधन की खबर से सदमे में इंडस्ट्री

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    जिस पुल का था इंतजार, वो हुआ तैयार;जानिए क्या है खास

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल

    कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, फिर अचानक मच गया बवाल

    दिनदहाड़े चली गोलियां…सड़क पर खून से लथपथ मिला फेमस इन्फ्लुएंसर,आखिर किसने रची ये वारदात?

    दिनदहाड़े चली गोलियां…सड़क पर खून से लथपथ मिला फेमस इन्फ्लुएंसर,आखिर किसने रची ये वारदात?