SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...
Latest News
  • Home  
  • ड्राइवर की सीट पर नशेड़ी! बिना चाबी बस स्टार्ट करने की कोशिश
- वायरल खबर - स्वास्थ्य - हरियाणा

ड्राइवर की सीट पर नशेड़ी! बिना चाबी बस स्टार्ट करने की कोशिश

करनाल में रोडवेज बस के अंदर उस वक्त हंगामा मच गया, जब नशे में धुत एक युवक सीधे ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया और बस चलाने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक रोडवेज बस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और बिना चाबी के ही बस स्टार्ट करने की कोशिश करने […]

करनाल में रोडवेज बस के अंदर उस वक्त हंगामा मच गया, जब नशे में धुत एक युवक सीधे ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया और बस चलाने की कोशिश करने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक रोडवेज बस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और बिना चाबी के ही बस स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा। बस में मौजूद यात्रियों ने जब यह नजारा देखा तो उन्हें शक हुआ कि युवक ड्राइवर नहीं है।

इसके बाद बस में बैठी महिलाओं ने उसे रोकने की कोशिश की और यात्रियों ने युवक को ड्राइविंग सीट से नीचे खींच लिया। मामला बढ़ता देख युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़ लिया।

वीडियो में युवक पीठ पर बैग टांगे बस के अंदर दिखाई दे रहा है और ड्राइविंग सीट पर बैठकर हंगामा करता नजर आ रहा है।

वहीं, करनाल डिपो के GM के मुताबिक युवक हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी नहीं है और नशे की हालत में उसने बस में यह हरकत की।

अब सवाल यही है—आखिर युवक रोडवेज बस की ड्राइविंग सीट तक पहुंचा कैसे? अगर यात्रियों की नजर समय रहते उस पर नहीं पड़ती, तो क्या कोई बड़ा हादसा हो सकता था?

एक बार फिर यह घटना सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

About Us

मुख्य कार्यालय : आर्य भवन संसार क्रान्ति कार्यालय नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला सफिदों रोड जींद 126102

Email Us: sansarkranti@gmail.com

Contact: 9034920777

sansarkranti  @2026. All Rights Reserved.